ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी संग की द्विपक्षीय बैठक

UB India News by UB India News
June 16, 2026
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी संग की द्विपक्षीय बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit Canada) में शामिल होने कनाडा पहुंचे हैं. इस दौरान कनाडा के पीएम समेत तमाम वैश्विक नेताओं से उनकी मुलाकात हुई. जी7 नेताओं ने प्रवासी तस्करी से निपटने पर एक संयुक्त बयान भी जारी किया. अंतरराष्ट्रीय दमन पर भी संयुक्त बयान जारी किया गया. इसके साथ ही मानक-आधारित बाजार बनाने, पूंजी जुटाने और साझेदारी में निवेश करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज कार्य योजना शुरू की गई है.

द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी संग द्विपक्षीय बैठक की.  इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि भारत और कनाडा के संबंध कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण हैं. कनाडा की अनेक कंपनियों का भारत में निवेश है. भारत के लोगों का भी कनाडा की धरती पर बहुत बड़ा निवेश है. लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित कनाडा और भारत को मिलकर लोकतंत्र और मानवता को मजबूत करना होगा.

RELATED POSTS

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम का कर सकते ऐलान………………….

भारत-कनाडा मिलकर प्रगति करेंगे

पीएम मोदी ने  कार्नी संग  मुलाकात के दौरान कहा कि हमारे रिसोर्सेट का ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन मनवता के कल्याण के काम में कैसे ला सकते हैं, उस दिशा में हम प्रयास करते रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में चुनाव के बाद पहली बार उनकी कार्नी से मुलाकात हुई है.चुनाव में जीत के लिए उनको बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत और कनाडा मिलकर अनेकों क्षेत्रों में प्रगति करेंगे.

भारत-कनाडा के रिश्तों में सुधार के संकेत

भारत और कनाडा के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा 2023 में नई दिल्ली पर एक कनाडाई सिख अलगाववादी की हत्या में शामिल होने के आरोप लगाने के बाद पहली बार हुई है. दोनों देशों के बीच पिछले 2 सालों से रिश्ते खराब चल रहे थे. लेकिन जब प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अल्बर्टा में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया तो तनाव का कोई संकेत नहीं मिला.

वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री संग बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. जी-20 शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में भारत ने विश्व के लिए अनेक फायदेमंद पहल की हैं. भारत ने जी-20 में जो मजबूत नींव रखी है, उसे आज जी-7 में नए स्वरूप में आगे ले जाने का एक अवसर है, भारत इस अवसर का उपयोग वैश्विक भलाई के लिए करने का हमेशा इच्छुक रहा है और आगे भी इच्छुक रहेगा.

मैं आपका बहुत आभारी हूं

भारत- कनाडा वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम कार्नी ने पहले कहा था कि  उन्होंने भारत को  G7 का सदस्य नहीं होने के बाद भी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में इसके महत्व की वजह से आमंत्रित किया है. कार्नी ने पीएम मोदी से कहा, “आपका यहां आना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है.” वहीं पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने भारत को जी7 में आमंत्रित किया और मेरा सौभाग्य है कि कि मुझे 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आकर कनाडा के लोगों से जुड़ने का अवसर मिला है.”

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, ‘पीएम कार्नी और मैं भारत-कनाडा संबंधों को गति देने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं. दोनों के बीच व्यापार, ऊर्जा, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, उर्वरक, एआई के भविष्य, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई समेत अन्य क्षेत्र इस संबंध में अपार संभावनाएं हैं. उनकी पीएम कार्नी संग उनकी मुलाकात शानदार रही और कनाडा और भारत लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन में दृढ़ विश्वास से जुड़े हुए हैं.

वर्ल्ड लीडर्स संग पीएम मोदी की मुलाकात

कनाडा में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की मुलाकात इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग,मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, जर्मनी के चांसलर समेत तमाम वर्ल्ड लीडर्स के साथ हुई.

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक प्रगति के लिए एक साथ! प्रमुख वैश्विक चुनौतियों और बेहतर ग्रह के लिए साझा आकांक्षाओं पर जी7 नेताओं के साथ उपयोगी आदान-प्रदान किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम का कर सकते ऐलान………………….

by UB India News
August 17, 2026
0

दिल्ली से इस वक्त बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक,...

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन...

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

Next Post
कानूनी शिकंजे में सुवेंदु की जीत !

कानूनी शिकंजे में सुवेंदु की जीत !

अयोध्या में भव्य राम मंदिर परिसर का निर्माण तेजी से जारी……

राम मंदिर दान विवाद: चढ़ावे की चोरी का विवाद सिर्फ शर्मनाक नहीं, भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend