ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में तेज प्रताप के बाद तेजस्वी यादव की एंट्री,………….

UB India News by UB India News
June 15, 2026
in पटना, राजद
0
रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में तेज प्रताप के बाद तेजस्वी यादव की एंट्री,………….

RELATED POSTS

विपक्षी वोटों का बंटवारा राजद के लिए एक अहम राजनीतिक चुनौती बना रह…………..

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी पटना स्थित ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है। जनशक्‍त‍ि जनता दल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेज प्रताप यादव के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि प्रसिद्ध ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की ‘मौत या हत्या’ की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

सरकार और पुलिस की भूमिका पर तल्‍ख टिप्‍पणी

उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जल्द सार्वजनिक करने की भी मांग की, ताकि मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकें।अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा कि कोचिंग जगत में जिस तरह का विवाद सामने आया है, वह कतई उचित नहीं है।

उन्होंने पूरे मामले में बिहार सरकार और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटनाक्रम में प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद प्रतीत होती है।

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने भी मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि घटना में शामिल सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

तेज प्रताप ने की थी पेरोल की मांग

तेज प्रताप यादव ने सरकार से यह मांग भी की थी कि रौशन आनंद को मानवीय आधार पर उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से रिहा किया जाए या कम से कम एक दिन का पेरोल दिया जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें।

गौरतलब है कि मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में 2 जून की रात हुए बवाल मामले में रौशन आनंद समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में सोमवार को पटना सिविल कोर्ट से रौशन आनंद को जमानत मिल गई। इधर, सोमवार को ही सहरसा स्थित पैतृक गांव में प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार होना है। प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पूरे मामले ने नया राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

विपक्षी वोटों का बंटवारा राजद के लिए एक अहम राजनीतिक चुनौती बना रह…………..

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अब तक का सबसे बड़ा और तीखा हमला...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

Next Post
‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

'ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता..............

अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है………..

अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend