ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है………..

UB India News by UB India News
June 15, 2026
in पटना, राजद
0
अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मामला चाहे राज्यसभा चुनाव का रहा हो या फिर एमएलसी चुनाव का या फिर अविश्वास या विश्वास प्रस्ताव के समय अक्सर राजनीतिक गलियारों में राजद के विधायकों का सत्ताधारी दल से संपर्क की बात आती है। अविश्वास प्रस्ताव में चेतन आनंद, प्रहलाद यादव, नीलम देवी या फिर राज्यसभा चुनाव के दौरान राजद के फैसल रहमान या फिर कांग्रेस के तीन विधायकों ने भी अनुपस्थित रह कर इस चर्चा को सच का मुहर लगाया है। एक बार फिर यह चर्चा बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने उठा कर विपक्ष की राजनीति में भूचाल ला दिया है। तो क्या ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा राजद का कुनबा? चलिए जानते हैं बीजेपी के कौन हैं टारगेट?

फैसल रहमान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में, आरजेडी नेता फैसल रहमान ने ढाका विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार जायसवाल को बहुत ही कम अंतर से हराया था। इनके बारे में यह चर्चा है कि ये राजद से इन दिनों नाराज चल रहे हैं और ये राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी संपर्क में हैं। इन्होंने अपनी लॉयल्टी एनडीए के प्रति राज्यसभा चुनाव के दौरान दिखाई भी थी। इन्हें उचित समय का इंतजार है।

RELATED POSTS

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

आसिफ अहमद
फैसल रहमान के साथ रहने वाले आसिफ अहमद के बारे में भी चर्चा है। इन्होंने बिस्फी विधानसभा से बीजेपी के ही हरिभूषण ठाकुर को हराया था।

अनीता देवी
वारसलीगंज की विधायक अनिता महतो (अनीता कुमारी) भी बीजेपी रणनीतिकारों की सॉफ्ट टारगेट में हैं। अनिता महतो की शादी अशोक महतो जैसे अपराधी से हुई है। वे हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। इनको लेकर चर्चा तो उसी दिन से शुरू हो गई जब अनीता महतो और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच मुलाकात हुई थी।

गोह के विधायक अमरेंद्र कुशवाहा
गोह के विधायक अमरेंद्र कुशवाहा को लेकर भी चर्चा है। हालांकि उनकी तरफ से ऐसा झुकाव नहीं आया है। पर यह माना जा रहा है कि कुशवाहा राजनीति में आए बदलाव के मद्दे नजर अमरेंद्र कुशवाहा की राजनीति में भी बदलाव आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

टूट रही पार्टियां बढ़ा रहीं है राजद का संकट: अश्क
बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही राजद विधायकों के एनडीए के संपर्क में रहने और पाला बदल की अटकलें लगाई जाती रही है। कभी चिराग पासवान तो कभी रामकृपाल यादव ऐसी अटकलों को हवा देते रहे हैं। इसका ट्रेलर राज्यसभा चुनाव में दिख भी चुका है। यह चर्चा फिर से शुरू हुई है।

इस बार इस पर भरोसे की स्पष्ट वजह भी है। बंगाल में 15 साल से सत्ता पर काबिज टीएमसी जिस तरह ताश के पत्तों की तरह बिखरी है या महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट के संकेत मिल रहे हैं, उससे राजद के बारे में चल रही चर्चा को बल मिल रहा है। बिहार में एनडीए को किसी विपक्षी पार्टी को तोड़ने की जरूरत नहीं। अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है। आम आदमी पार्टी के दो राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के बाद टीएमसी का टूटना और अब महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) में बिखराव के संकेत से साफ है कि राजद में भी टूट हो जाए तो आश्चर्य नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 9, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 9, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 9, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

Next Post
यूपी चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश यादव और मायावती को बड़ा ऑफर!

यूपी चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश यादव और मायावती को बड़ा ऑफर!

गृह मंत्री VC के सहारे यह चुनाव जीतना चाह रहे………

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend