ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..

UB India News by UB India News
June 12, 2026
in अपराध, जदयू, पटना
0
साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऐसे कॉल से कई बार सावधान किया जाता है, जिसमें साइबर अपराधी किसी को फोन कर उसके पार्सल में गलत सामान होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद वो कॉल पर बात करने वाले को डिजिटल अरेस्ट तक कर लेते हैं। लेकिन इस बार साइबर अपराधियों ने तो बिहार के डिप्टी सीएम के फोन पर ही कॉल लगा कर उन्हें झांसे में लेने की कोशिश की। मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से जुड़ा है।

डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को साइबर अपराधियों की कॉल

इसको लेकर डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव के आप्त सचिव ने साइबर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है। ये FIR पटना के साइबर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस की छानबीन शुरू कर दी है। इसके बाद से प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया।

RELATED POSTS

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

पार्सल के नाम पर झांसा देने की कोशिश

दरअसल जून के पहले हफ्ते में ही डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि वो एक पार्सल को लेकर फोन कर रहा है, जिसे उन्होंने ही बुक कराया है। इसके बाद डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ये कहते हुए कॉल काट दी कि उन्होंने कोई पार्सल बुक नहीं कराया है।

  • डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को साइबर अपराधियों ने कर दिया फोन
  • उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को दी पार्सल में गड़बड़ सामान की धमकी
  • पटना के साइबर थाने में केस दर्ज, नंबर को ट्रेस करने में जुटी पुलिस

डिप्टी सीएम से बदतमीजी तक कर डाली

इसके बाद भी कॉल करने वाला नहीं माना और उसे फिर से उन्हें फोन लगाया। इसके बाद भी उसने कई बार फोन किए और अंत में उसने बदतमीजी शुरू कर दी। यही नहीं, उसने उप मुख्यमंत्री को धमकी तक दे डाली। इस वाक्ये के बाद उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के आप्त सचिव वीरेंद्र कुमार थाने पहुंचे। उन्होंने 5 जून को इस पूरे घटनाक्रम की FIR पटना के साइबर थाने में दर्ज कराई।

पुलिस नंबर को ट्रेस करने में जुटी

पुलिस को पूरी तरह से शक है कि ये कॉल साइबर अपराधियों ने की थी। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि जिसे उन्होंने फोन लगाया है वो कोई आम आदमी नहीं बल्कि बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं। यहीं साइबर अपराधियों ने गलती कर दी। अब साइबर थाने की टीम उस नंबर को ट्रेस करने में लग गई है, जिससे उप मुख्यमंत्री को फोन कॉल आई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

by UB India News
August 10, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ठोक बजाकर और पूरी तरह से खुले अंदाज में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

by UB India News
August 10, 2026
0

'सृजन घोटाले का जिन्न' एक बार फिर से बिहार की सियासत में कुलांचे मारने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने...

Next Post
पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

राहुल गांधी पर उपेंद्र कुशवाहा के बयान के सबब भी और सियासी मायने भी!

उपेंद्र कुशवाहा से हुआ था MLC सीट का वादा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend