ADVERTISEMENT
UB India News
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..

UB India News by UB India News
June 1, 2026
in TAZA KHABR, पटना, समाज
0
बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार को बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष विमुक्ति एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में सघन निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। बताया गया कि 20 मई से 30 मई के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कुल 222 स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 122 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया तथा बाल श्रम कराने वाले 60 नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

क्या कहता है विभाग?
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अनुसार, बाल श्रम को समाप्त करने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई गई है। इसके अंतर्गत न केवल बाल श्रमिकों की पहचान कर उन्हें कार्यस्थलों से मुक्त कराया जा रहा है, बल्कि उनके पुनर्वास, शिक्षा से जोड़ने तथा उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में भी समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED POSTS

उपेंद्र कुशवाहा से हुआ था MLC सीट का वादा?

पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

सभी जिलों को किया अलर्ट
राज्य के सभी जिलों में जिला प्रशासन, श्रम विभाग, पुलिस प्रशासन, बाल संरक्षण इकाइयों तथा संबंधित विभागों के सहयोग से विशेष धावा दलों का गठन किया गया है। इन दलों द्वारा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, चाय की दुकान, गैराज, कार्यशालाएं, ईंट-भट्ठे, घरेलू प्रतिष्ठान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं अन्य संभावित कार्यस्थलों पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बाल श्रमिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल विमुक्त कराया गया तथा उनके संबंध में आवश्यक कानूनी और पुनर्वास संबंधी कार्रवाई प्रारंभ की गई।

क्या बोले मंत्री?
विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि बाल श्रम न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के अधिकारों का भी हनन करता है। बाल श्रम बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को प्रभावित करता है तथा उन्हें शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसरों से वंचित कर देता है, इसलिए बिहार सरकार बाल श्रम उन्मूलन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्रवाई कर रही है।

बिहार सरकार की पहल
उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां मुक्त कराए गए किशोर श्रमिकों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सहायता का उद्देश्य विमुक्त बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास और सम्मानजनक जीवन की मुख्यधारा से जोड़ना है। विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए भी कार्य कर रहा है कि मुक्त बच्चों का विद्यालयों में नामांकन हो तथा वे पुनः श्रम के चक्र में न फंसें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी पर उपेंद्र कुशवाहा के बयान के सबब भी और सियासी मायने भी!

उपेंद्र कुशवाहा से हुआ था MLC सीट का वादा?

by UB India News
June 12, 2026
0

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को एक एमएलसी सीट देने...

पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

by UB India News
June 12, 2026
0

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया गुरुवार  को औपचारिक रूप से पूरी हो गई. नामांकन वापसी...

साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..

साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..

by UB India News
June 12, 2026
0

ऐसे कॉल से कई बार सावधान किया जाता है, जिसमें साइबर अपराधी किसी को फोन कर उसके पार्सल में गलत...

लालू के जन्मदिन पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया राबड़ी देवी ने दिया सोने का कंगन……….

लालू के जन्मदिन पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया राबड़ी देवी ने दिया सोने का कंगन……….

by UB India News
June 12, 2026
0

भोजपुर गायक छोटू छलिया के गाने से राबड़ी इतनी खुश हुईं की अपनी हाथों से सोने का कंगन उतार कर...

बिहार ने केंद्र से मांगे नल-जल पर खर्च हुए 18 हजार करोड़…………

बिहार ने केंद्र से मांगे नल-जल पर खर्च हुए 18 हजार करोड़…………

by UB India News
June 12, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के विकास और...

Next Post
बिहार की पंचायतों में भी कॉरपोरेट जगत की तरह होगा इन्क्रीमेंट………..

बिहार की पंचायतों में भी कॉरपोरेट जगत की तरह होगा इन्क्रीमेंट...........

बंगला विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने……….

बंगला विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend