ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में ,एसओपी लागू

UB India News by UB India News
May 30, 2026
in जदयू, पटना, स्वास्थ
0
निशांत स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद संगठन को कैसे करेंगे मजबूत…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हैं. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने गुरुवार (28 मई, 2026) को कहा कि राज्य सरकार बिहार में मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों विशेषकर एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES/चमकी बुखार) की रोकथाम एवं उपचार को लेकर पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. एईएस से अत्याधिक प्रभावित 15 जिलों में 10 बेड वाले पीआईसीयू (PICU) वार्ड स्थापित किए गए हैं. एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में 100 बेड वाले अत्याधुनिक पीआईसीयू वार्ड की व्यवस्था की गई है. अत्यधिक प्रभावित वाले 15 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों के सभी जिला अस्पतालों में पांच और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में दो डेडिकेटेड बेड आरक्षित रखे गए हैं.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसओपी लागू

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गर्मी एवं उमस के मौसम को देखते हुए पूरे राज्य विशेषकर पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, छपरा, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी व शिवहर जिलों में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है. एईएस/चमकी बुखार की रोकथाम, समय पर पहचान एवं त्वरित उपचार के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की गई है. मुजफ्फरपुर सहित प्रभावित जिलों में चिकित्सा महाविद्यालयों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, HWC स्तर तक एईएस/जेई के नोडल पदाधिकारियों को चिह्नित किया गया है तथा विशेष वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

सुविधाओं एवं चिकित्सकीय उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. सभी मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पतालों को आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके.

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की निशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. निशुल्क जांच, निशुल्क एंबुलेंस सेवा एवं मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत एईएस मरीजों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
बिहार में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की जल्द आएगी नीति ,……………….

बिहार में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की जल्द आएगी नीति ,...................

नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है………….

दाखिल-खारिज : लंबित तीन लाख आवेदन 15 दिनों में निपटाए जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend