ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शी जिनपिंग-ट्रंप वार्ता में ऊर्जा, व्यापार और नशीली दवाओं पर चर्चा…………

UB India News by UB India News
May 15, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
शी जिनपिंग-ट्रंप वार्ता में ऊर्जा, व्यापार और नशीली दवाओं पर चर्चा…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे के दौरान अमेरिका और चीन के रिश्तों को विश्व इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच सम्मान और सहयोग की भावना अमेरिका की स्थापना के समय से ही मौजूद रही है।

बीजिंग में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के नागरिकों के बीच शुरू से ही आपसी सम्मान का गहरा संबंध रहा है। उन्होंने अमेरिकी संस्थापक नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अपने औपनिवेशिक समाचार पत्र में चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के विचार प्रकाशित किए थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज भी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर प्राचीन चीनी विद्वानों की मूर्तियां गर्व के साथ स्थापित हैं।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को मिला व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग आगामी 24 सितंबर को व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे। एक बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि यह एक पारस्परिक आधिकारिक यात्रा होगी। अपने संबोधन में उन्होंने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन को अमेरिका आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि वे इस वर्ष सितंबर में व्हाइट हाउस में उनके स्वागत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच संबंधों को ‘गहरे और लंबे समय से चले आ रहे’ बताते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के लोगों के बीच रिश्ते बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बैठक को विशेष और सकारात्मक अनुभव भी बताया और दोनों देशों के बीच सहयोग की सराहना की।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

शी जिनपिंग-ट्रंप वार्ता में ऊर्जा, व्यापार और नशीली दवाओं पर चर्चा
एक चीनी अधिकारी के मुताबिक दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि दुनिया की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना जरूरी है। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइल के युद्ध की वजह से यह समुद्री रास्ता लंबे समय से बंद है। शी जिनपिंग ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी तरह का टैक्स या टोल लगाने का विरोध किया है। अधिकारी के अनुसार, शी जिनपिंग ने अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने की रुचि दिखाई है। चीन चाहता है कि भविष्य में खाड़ी देशों के तेल पर उसकी निर्भरता कम हो जाए। बैठक में नशीली दवाओं (फेंटानिल) को बनाने वाले रसायनों की सप्लाई रोकने पर भी बात हुई। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने अमेरिका से कृषि उत्पादों की खरीद बढ़ाने पर भी चर्चा की। यह जानकारी देने वाले अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर ये बातें बताईं।

‘दोनों देशों के बीच रिश्ते ऐतिहासिक हैं’
अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का चीन के साथ संबंध देश की स्थापना के समय से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि 1784 में अमेरिका के पहले कॉन्सुल सैमुअल शॉ चीन पहुंचे थे, जब पहला अमेरिकी व्यापारिक जहाज यहां आया था। ट्रंप ने कहा कि तब से लेकर आज तक यह संबंध और भी मजबूत हुआ है और यह वैश्विक इतिहास के सबसे प्रभावशाली संबंधों में से एक बन चुका है।

बातचीत को बताया सकारात्मक और उत्पादक
बीजिंग में हुई बैठकों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और चीनी प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत बेहद सकारात्मक और उत्पादक रही। उन्होंने कहा “आज हमारी चर्चाएं बहुत ही उपयोगी और अच्छे माहौल में हुईं। यह दोनों देशों के हित में है और भविष्य में भी ऐसे संवाद जारी रहने चाहिए।” ट्रंप ने आगे कहा कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
वीडी सतीशन केरल के होंगे 13वें मुख्यमंत्री ………………….

वीडी सतीशन केरल के होंगे 13वें मुख्यमंत्री ......................

सबरीमाला रेफरेंस केस में सुप्रीम कोर्ट में पूरी हुई सुनवाई, फैसला रखा सुरक्षित

सबरीमाला रेफरेंस केस में सुप्रीम कोर्ट में पूरी हुई सुनवाई, फैसला रखा सुरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend