ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केरल का सीएम कौन ? विधायक दल की बैठक पर टिकी नजरें………………….

UB India News by UB India News
May 7, 2026
in खास खबर, प्रदेश, ब्लॉग
0
केरल का सीएम कौन ?  विधायक दल की बैठक पर टिकी नजरें………………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल में कांग्रेस के अगुवाई वाले यूडीएफ की जीत के बाद अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल सबसे आगे मान जो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उनके समर्थन में करीब 43 विधायक हैं, जबकि अभी तक राज्य में नेता विपक्ष रहे वी डी सतीशन के पास 35 और रमेश चेन्निथाला के पास 22 विधायक हैं। कांग्रेस ने केरल में विधायक दल का नेता चुनने के लिए मुकुल वासनिक और अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाया है। ऐसी चर्चा है कि हाईकमान ने जो केरल कांग्रेस यूनिट से फीडबैक लिया है कि उसमें वीडी सतीशन के पक्ष में अधिक सपोर्ट सामने आया है लेकिन हाईकमान से नजदीकी की वजह से केसी वेणुगोपाल को आगे मना जा रहा है अगर वेणुगोपाल रेस से हटते हैं तो वीडीएस यानी वडसेरी दामोदरन सतीशन राज्य के नए सीएम बनेंगे।

विधायक दल की बैठक पर टिकी नजरें

केरल में 10 साल बाद सत्ता में वापसी करने के वाली कांग्रेस ने एलडीएफ को करारी शिकस्त दी है। कार्यवाहक सीएम पिनाराई विजयन के नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए गुरुवार को 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक तिरुवनंतपुरम में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय इंदिरा भवन में होगी।इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। जो केरल का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। इस बैठक पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। कांग्रेस को चुनावों में 63 सीटें मिली हैं। पार्टी को चुनाव में जीते कुछ निर्दलियों ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

सीएम की दौड़ में तीन मुख्य चेहरे
1.केसी वेणुगोपाल: कांग्रेस में ताकतवर महासचिच केसी वेणुगोपाल केरल से सांसद हैं। वह राहुल गांधी के काफी नजदीक हैं। अगर वह सीएम बनते हैं तो कांग्रेस को किसी अन्य को संगठन महासचिव बनाना होगा। इतना ही नहीं केरल में लोकसभा की एक सीट खाली होगी। जहां उपचुनाव होगा। हालांकि राज्य में सत्ता होने पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। वेणुगोपाल के पास करीब 43 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा है।

2. वीडी सतीशन: केरल मेंविपक्ष के नेता हैं। उन्होंने 100+ सीटों के लक्ष्य के साथ गठबंधन का नेतृत्व किया। वे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्हें सहयोगी दलों खासकर IUML (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) का समर्थन प्राप्त है। सतीशन की छवि आक्रामक नेता की है। उन्हें राज्य की राजनीति की गहरी समझ है।

3. रमेश चेन्निथला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। वे अपनी प्रशासनिक क्षमता और जमीनी पकड़ के दम पर रेस में बने हुए हैं। चेन्निथला महाराष्ट्र जैसी बड़े राज्य में कांग्रेस के प्रभारी का दायित्व संभाल चुके हैं। वह शशि थरूर के भी निकट माने जाते हैं। वह हरिपद से चुनाव जीते हैं।

मुस्लिम लीग है दूसरा सबसे बड़ा दल

2026 के केरल विधानसभा चुनाव नतीजों में राजनीति हालात बिल्कुल बदल गए हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) ने 140 में से 102 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। LDF 35 सीटों पर सिमट गया है। यूडीएफ को कुल 102 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस को 63 सीटें मिली है। वह सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 22 सीटें। मिली हैं। वेणुगोपाल जहां रेस में आगे हैं तो वहीं उन्हें सतीशन से कड़ी टक्कर मिल रही है क्योंकि उन्होने पिछले सालाें में नेता विपक्ष के तौर पर तमाम मुद्दों पर लेफ्ट सरकार को सड़क से सदन तक घेरा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
सांविधानिक मर्यादा और सत्ता का मोह…………………………

सांविधानिक मर्यादा और सत्ता का मोह..............................

क्या सुवेंदु अधिकारी को मारने का था प्लान?

क्या सुवेंदु अधिकारी को मारने का था प्लान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend