ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का मामला उलझा ……………..

UB India News by UB India News
May 8, 2026
in खास खबर, प्रदेश
0
तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का मामला उलझा ……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का पूरा मामला उलझ गया है. विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े को हासिल करने में विफल रही है. 234 सदस्यीय विधानसभा में उसको 108 सीटें मिली हैं. लेकिन, सरकार बनाने के लिए 118 का जादुई आंकड़ा चाहिए. कांग्रेस के पांच विधायकों के समर्थन के बावजूद वह बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पा रही है. इस कारण राज्यपाल के सामने दावा पेश करने के बावजूद टीवीके को सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला है. टीवीके के प्रमुख विजय ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन राज्यपाल ने उससे पहले जरूरी नंबर दिखाने को कह दिया. विजय आज ही यानी गुरुवार को सरकार बनाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही राज्यपाल ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया. इस बीच रिपोर्ट है कि डीएमके जनादेश का सम्मान करते हुए विपक्ष में बैठने का मन बना चुकी है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राज्य की दूसरी प्रमुख पार्टी एआईएडीएमके ने बैक चैनल से सरकार बनाने के लिए डीएमके से समर्थन मांगा था, लेकिन डीएमके ने समर्थन देने से साफ इनकार कर दिया. इस बीच कांग्रेस पार्टी ने डीएमके से नाता तोड़कर टीवीके के साथ जाने का फैसला किया है लेकिन उसके समर्थन के बावजूद थलापति विजय सरकार नहीं बना पा रहे हैं. ऐसे में राजनीति के जानकार कह रहे हैं कि कांग्रेस ने बेहद जल्दबाजी में फैसला लिया और वह अब न तो डीएमके की रही और न ही टीवीके की हो पाई.

आज सुबह 11 बजे राज्यपाल से मिलेंगे टीवीके प्रमुख

टीवीके प्रमुख विजय आज सुबह 11 बजे तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। कांग्रेस ने पांच सीटें जीतने के बाद सरकार बनाने के लिए टीवीके को पूरा समर्थन देने का फैसला किया है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

टीवीके को समर्थन पर फैसला लेगी वीसीके

वीसीके के नेता तोल तिरुमावलवन ने कहा कि तमिलनाडु की जनता ने टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने का अवसर दिया है और उन्हें इसे आगे बढ़ाना चाहिए। तिरुमावलवन ने यह भी कहा कि यह जनता का जनादेश है। लेकिन टीवीके के पास अभी पूर्ण बहुमत नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से विजय ने कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल से समर्थन मांगा है। कांग्रेस पहले ही टीवीके को समर्थन दे चुकी है। हालांकि, वाम दल और वीसीके ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। तिरुमावलवन ने कहा कि वे जल्द ही अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे, उसके बाद ही टीवीके के समर्थन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस का टीवीके को सशर्त समर्थन

तमिलनाडु कांग्रेस समिति ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का एलान किया है। कांग्रेस ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसे पांच सीटें मिली हैं। हालांकि, कांग्रेस ने समर्थन के साथ एक शर्त भी रखी है। पार्टी ने कहा कि टीवीके किसी भी ऐसी ‘सांप्रदायिक ताकत’ को अपने साथ न रखे, जो भारत के संविधान में भरोसा नहीं करती हो। कांग्रेस ने बयान में कहा कि तमिलनाडु कांग्रेस समिति और कांग्रेस विधायक दल ने टीवीके को पूरा समर्थन देने का फैसला किया है।

इधर, चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में टीवीके प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि सरकार बनाने के लिए टीवीके को अभी भी पांच और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। पहले खबरें थीं कि विजय सात मई को शपथ ले सकते हैं।

एआईएएडीएम ने नवनिर्वाचित विधायकों को पुदुचेरी के होटल में ठहराया

एआईएडीएमके ने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों (एमएलए) को पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी ले जाया गया है और उन्हें वहीं ठहराया गया है। पार्टी प्रवक्ता कोवई सत्यन ने बुधवार को बताया कि विधायकों को पुदुचेरी में रखा गया है। लेकिन कितने विधायक वहां ले जाए गए हैं, इस बारे में उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

उन्होंने यह भी नहीं बताया कि इन विधायकों को पुदुचेरी ले जाने के पीछे क्या कारण है। यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब राज्य की 234 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने को लेकर सियासी हलचल तेज है और विभिन्न दलों के बीच समर्थन जुटाने की कोशिशें चल रही हैं।

इसी बीच, टीवीके बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं Iकांग्रे के पास 5 विधायक हैं और उसने पहले ही टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों के अनुसार, डीएमके को 59 सीटें मिली हैं। एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं, जबकि टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, कांग्रेस को 5, पीएमके को 4, आईयूएमएल को 2, भाकपा को 2, माकपा को 2 और वीसीके को 2 सीटें मिली हैं।

 

विजय ने शपथ से पहले मुख्यमंत्री के काफिले वाली गाड़ियां लेने से इनकार किया: टीवीके

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय ने मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्हें प्रोटोकॉल के तहत दी गई पुलिस के काफिले वाली गाड़ियों को लेने से इनकार कर दिया। पार्टी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें जो मुख्यमंत्री स्तर की काफिले की गाड़ियां दी गई थीं, वे वापस कर दी गई हैं। लेकिन उन्हें आधिकारिक रूप से वापस नहीं लिया गया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पहले से ही चल रही हैं।

टीवीके ने साफ किया कि पार्टी के संस्थापक विजय ने खुद अनुरोध किया था कि काफिले की गाड़ियां वापस कर दी जाएं। टीवीके ने बयान जारी कर कहा कि विजय ने कहा है कि वह निर्णायक जनादेश के साथ सरकार बनाने के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर की आधिकारिक सुरक्षा स्वीकार करेंगे। चार मई को जब टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतीं, तब विजय को दी गई चार काफिले की गाड़ियां उनके आवास से उनके अनुरोध के बाद वापस भेज दी गईं।

बयान में कहा गया कि छह मई को भी पुलिस ने उनके पनैयूर स्थित आवास और यहां लोक भवन के सामने सुरक्षा तैनात की थी, जब विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उस समय भी विजय ने सरकारी वाहन का उपयोग नहीं किया और राज्यपाल से मिलने निजी तौर पर गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए क्या मचेगा घमासान? NDA के खिलाफ इंडिया गठबंधन उतारेगा उम्मीदवार

क्या अब ममता विपक्षी दलों में ला सकती हैं एकमतता ?

केरल का सीएम कौन ?  विधायक दल की बैठक पर टिकी नजरें………………….

केरल का सीएम कौन ? विधायक दल की बैठक पर टिकी नजरें......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend