ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधान परिषद: 2 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार सहित 10 सीटों पर फैसला कब?

UB India News by UB India News
April 29, 2026
in पटना, बिहार
0
विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन आज से
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान परिषद की दो सीटों उपचुनाव के लिए 12 मई को मतदान होगा. इसमें एक सीट मंगल पांडेय की है तो दूसरी सीट भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय की है. मंगल पांडेय की सीट पर बीजेपी की ओर से सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है तो वहीं भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जेडीयू ने कन्हैया प्रसाद को कैंडिडेट बनाया है.

मंगल पांडेय सीवान विधानसभा सीट से 2025 में निर्वाचित हुए हैं तो उन्होंने नियम के अनुसार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. जो दूसरी सीट भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय की है यह राधाचरण शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. वे संदेश सीट से विधायक बने तो उन्होंने इस्तीफा दिया था.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

नीतीश कुमार ने 30 मार्च को दिया था इस्तीफा

अब सवाल है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एमएलसी वाली सीट पर उपचुनाव कब होगा? नीतीश कुमार भी बिहार विधान परिषद की सदस्यता से 30 मार्च को इस्तीफा दे चुके हैं. उनका कार्यकाल 2030 तक था, इसलिए इस सीट पर भी उपचुनाव होगा.

नीतीश कुमार की सीट के अलावा 9 अन्य सीटें 28 जून (2026) को खाली हो रही हैं. ऐसे में यह माना जा रहा है कि इन 9 सीटों पर जब चुनाव होगा तो उसी वक्त नीतीश कुमार वाली सीट पर भी उपचुनाव करा दिया जाएगा. बताया जाता है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे को अभी करीब एक महीने ही हुए हैं. जानकारों का कहना है की खाली हुई सीट पर छह महीने के अंदर चुनाव कराने की प्रक्रिया है. नीतीश कुमार ने मार्च में ही इस्तीफा दिया है तो अभी इस सीट के लिए समय है.

28 जून को बिहार विधान परिषद की जो 9 सीटें खाली हो रही हैं उसमें एक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एक जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की सीट है. इन दोनों का कार्यकाल 28 जून तक ही था इसलिए जून में 9 सीटों पर चुनाव होगा और एक सीट पर उपचुनाव होगा.

10 सीटों पर कैसे होगा चुनाव?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक 9 सीटों पर जो चुनाव होगा उसमें एक सीट पर 23 विधायकों का आंकड़ा बन रहा है जबकि एक सीट पर होने वाले उपचुनाव में कोई कंफ्यूजन नहीं है. दोनों के लिए अलग-अलग वोटिंग होगी. उपचुनाव के लिए 122 सीट चाहिए जो एनडीए के पास मौजूद है.

विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से 9 सीटों में से 7 सीट एनडीए के खाते में जाती दिख रही है तो एक सीट पर वोटिंग के आसार हैं. अब एनडीए में कौन-कौन दल से कितने विधान परिषद सदस्य बनते हैं और किसे-किसे मौका मिलता है यह देखने वाली बात होगी.

चर्चा है कि जीतन राम मांझी भी एक सीट मांग रहे हैं और उन्हें आश्वासन भी मिला है. वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश जो बगैर किसी सदन के सदस्य रहते हुए मंत्री बने थे उनके लिए भी एक सीट फिक्स है. एलजेपी रामविलास के लिए भी एक सीट तय है. वहीं जिस सीट पर उपचुनाव होना है वह जेडीयू के पास ही रहेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
बेटे को मंत्री बनाने पर बवाल !

बबुआ को सेट करने चले थे कुशवाहा, BJP ने दी चेक एंड मेट

‘सद्भाव यात्रा’ के नाम से बिहार में घूमेंगे निशांत कुमार, शेड्यूल जारी

'सद्भाव यात्रा' के नाम से बिहार में घूमेंगे निशांत कुमार, शेड्यूल जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend