ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM नीतीश के राज्यसभा जाने पर विपक्ष नेताओं के अजब-गजब बयान

UB India News by UB India News
April 11, 2026
in पटना, बिहार
0
CM नीतीश के राज्यसभा जाने पर विपक्ष नेताओं के अजब-गजब बयान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद की शपथ ली. आने वाले दिनों में वह सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं. ऐसे में उन्हें संगठन के नेता राज्यसभा जाने के लिए बधाई दे रहे हैं. तो वहीं, विपक्ष के नेताओं का रिएक्शन भी सामने आ रहा है. कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने तो अजीब बयान दिया. उन्होंने कहा कि- ‘बिहार की तो बहुत बड़ी मुक्ति हो गई.’ जबकि, समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि- हम तो चाहते थे कि नीतीश कुमार जी प्रधानमंत्री पद से रिटायर हों. नेता प्रतिपतक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि सीएम नीतीश को अपमानित किया जा रहा है.

कांग्रेस नेता मीरा कुमार क्या बोलीं?
कांग्रेस नेता मीरा कुमार से दिल्ली में पत्रकारों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बातचीत की. पत्रकारों ने कहा कि- नीतीश बिहार से दिल्ली शिफ्ट हो रहे हैं. उन्होंने राज्यसभा की शपथ ली है. इस पर मीरा कुमार ने कहा, ‘बहुत मामूली सी बात है. बहुत लोग शपथ लेते हैं. इस पर क्या कहें.’ जब पत्रकारों ने कहा कि जिस तरह से वे (नीतीश कुमार) बिहार छोड़कर आ रहे हैं, अब दिल्ली रहेंगे. इतना सुनते ही उन्होंने जवाब दिया-‘बिहार की तो बहुत बड़ी मुक्ति हो गई.’

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

अखिलेश यादव क्या बोले?
पूर्व यूपी सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि- ‘हमारे इंडिया गठबंधन के बहुत सारे साथियों की कोशिश थी कि नीतीश कुमार जी प्रधानमंत्री बनकर रिटायर होते, लेकिन अब सुनने में आ रहा है और यह लग रहा है कि वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में रिटायर हो जाएंगे. सोचिए कि लोगों के साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है.’ इससे पहले भी अखिलेश यादव एक्स हेंडल पर नीतीश के राज्यसभा जाने पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने लिखा था कि- यह “बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण” है.

तेजस्वी यादव का रिएक्शन
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की स्थिति पर सहानुभूति जताते हुए कहा कि उन पर वर्तमान में बहुत अधिक दबाव है. पुरानी बातों को याद दिलाते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि उन्हें चैन से रहने नहीं दिया जाएगा. तेजस्वी ने कहा कि- नीतीश कुमार की खुद की इच्छा राज्यसभा जाने की बिल्कुल नहीं थी, लेकिन उन्हें जबरदस्ती वहां भेजा जा रहा है. अगर उनकी ऐसी कोई मंशा होती तो मुख्यमंत्री बनने के महज तीन महीने के भीतर ही वह राज्यसभा जाने का फैसला क्यों लेते?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
पटना पहुंचते ही तेज हुई राजनीतिक हलचल………….

पटना पहुंचते ही तेज हुई राजनीतिक हलचल.............

नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले खाली कर रहे CM हाउस ………

नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले खाली कर रहे CM हाउस .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend