ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी बंगाल में “भरोसे का शासन” स्थापित करेगी और राज्य को “सोनार बांग्ला” बनाएगी…………

UB India News by UB India News
April 11, 2026
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
बीजेपी बंगाल में “भरोसे का शासन” स्थापित करेगी और राज्य को “सोनार बांग्ला” बनाएगी…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और राज्य में बदलाव लाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी कोई वंशवादी पार्टी नहीं है और बंगाल का ही कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा.

हुमायूं कबीर के वीडियो पर क्या बोले अमित शाह?
अमित शाह ने कहा, आप ममता जी की क्षमताओं से अनजान हो. ममता जी ऐसे दो हजार वीडियो बना सकती हैं. हुमायूं कबीर और बीजेपी साउथ पोल और नॉर्थ पोल हैं. हम बाबरी मस्जिद के साथ बैठने से अच्छा हम बीस साल विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

ममता सरकार पर तीखा हमला
अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में भय, भेदभाव और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिंडिकेट, गुंडों और घुसपैठियों के गठजोड़ से सरकार चल रही है, जिससे जनता निराश और डरी हुई है.

मुख्यमंत्री के चेहरे पर साफ संदेश
उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी में वंशवाद नहीं चलता. “दीदी के बाद भतीजा” वाली राजनीति नहीं होगी. बीजेपी का सीएम योग्य, सक्षम और बंगाल की अस्मिता से जुड़ा व्यक्ति होगा.अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव नहीं करती और सभी को समान रूप से देखती है.

6 महीने में UCC लागू करने का वादा
उन्होंने ऐलान किया कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो 6 महीने के अंदर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा और राज्य में सभी के लिए एक समान कानून होगा. शाह ने कहा कि बंगाल की सीमाओं को सील किया जाएगा और घुसपैठ के खिलाफ “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” नीति अपनाई जाएगी. गौ तस्करी और अवैध कब्जों पर भी सख्त कार्रवाई होगी.

महिलाओं और गरीबों के लिए बड़े वादे
उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया, जिसमें 75 लाख “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य, मुफ्त बस यात्रा, हेल्प डेस्क और गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की सहायता शामिल है. बीजेपी ने एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया है. साथ ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये की सहायता देने की बात कही गई.

इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास की योजना
कोलकाता को विश्वस्तरीय शहर बनाने, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, पुलों की मजबूती, पोर्ट विकास और सिंगूर में औद्योगिक पार्क बनाने की योजना पेश की गई. हल्दिया पोर्ट को भी बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा.

शिक्षा और उद्योग को बढ़ावा
उत्तर बंगाल में IIT, AIIMS और फैशन डिजाइन संस्थान खोलने की घोषणा की गई. साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने और सिंडिकेट खत्म करने का वादा किया गया. राज्य में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा पर श्वेत पत्र लाने की बात कही गई. संदेशखाली मामले की जांच रिटायर्ड जज से कराने का भी ऐलान किया गया.

बीजेपी का संकल्प: ‘सोनार बांग्ला’
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी बंगाल में “भरोसे का शासन” स्थापित करेगी और राज्य को “सोनार बांग्ला” बनाएगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और अब बंगाल को भी उसी राह पर लाया जाएगा.

चुनावी रोडमैप तैयार
बीजेपी ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. इसे जनता के लिए नई उम्मीद और बदलाव का रोडमैप बताया गया है, जिसमें किसानों, युवाओं और आम लोगों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
जीएसटी सुधारों के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार; सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी में भी तेजी

बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

आर्टेमिस-2 : चंद्रमा तक पहुंचने की कहानी नहीं,यह मानवता की अटूट जिज्ञासा का प्रतीक भी

आर्टेमिस-2 : चंद्रमा तक पहुंचने की कहानी नहीं,यह मानवता की अटूट जिज्ञासा का प्रतीक भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend