ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेतन्याहू का बयान क्या संकेत दे रहा ……………..

UB India News by UB India News
March 21, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
नेतन्याहू का बयान क्या संकेत दे रहा ……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान अब परमाणु हथियार और मिसाइलें नहीं बना पाएगा. उनका दावा है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों ने ईरान की ये क्षमताएं खत्म कर दी हैं. इस बयान के दो मायने हो सकते हैं. पहला-ईरान को इस युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने काफी नुकसान पहुंचाया है. दूसरा-अमेरिका-इजरायल ने अपना मिशन पूरा कर लिया है और अब युद्ध खत्म करने का वक्त करीब आ रहा है.

चलिए सबसे पहले, पहले मतलब का आकलन करते हैं-

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

ईरान को बहुत नुकसान

वाकई ये सच बात है. ईरान को बहुत नुकसान हुआ है. 

1.युद्ध में मारे गए लोगों के नाम देखिएगा तो पता चलेगा कि अमेरिका, इजरायल ने ईरान के सियासी और सैन्य लीडरशिप को खत्म कर दिया है. मारे जाने वाले लीडर्स की लिस्ट बड़ी लंबी लेकिन इसकी गंभीरता का अंदाजा आपको नीचे दिए कुछ नामों से पता चल जाएगा.

  • सुप्रीम लीडर खामेनेई
  • सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी
  • IRGC के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर
  • रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह
  • खामेनेई के करीबी सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी
  • खुफिया विभाग के चीफ सलाह असादी
  • नए हथियारों के प्रोग्राम के चीफ हसन जबाल अमेलियन
  • बसिज पैरा मिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सोलैमानी
  • मिलिट्री ब्यूरो के चीफ मोहम्मद शिराजी
  • सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ सय्यद अब्दोलरहीम मुसावी

2. ईरान के मिसाइल अड्डों और ड्रोन कैपिसिटी को निशाना बनाया गया है. हिंद महासागर में ईरान का एक युद्धपोत भी डुबाया गया. हर दूसरे दिन इजरायल और अमेरिका दावा करते हैं कि ईरान को सैन्य लिहाज से अपाहिज बना चुके हैं.

3. ईरान के कई तेल इंफ्रा को उड़ा दिया गया है. यहां तक कि बेहद अहम गैस फील्ड साउथ पार्स पर हमला हुआ है.

4. सैनिकों और आम लोगों की मौत-अमेरिका के ह्म्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के आकलन के मुताबिक ईरान में करीब 3 हजार लोग मारे जा चुके हैं.

अब चलिए दूसरे निष्कर्ष का विश्लेषण करते हैं-

युद्ध खत्म करने का वक्त करीब?

नेतन्याहू के बयान का एक मतलब ये भी हो सकता है कि वो अब युद्ध से निकलना चाहते हैं. यही हाल अमेरिका का भी हो सकता है. और इसके लिए वो बहाना ढूंढ रहे हैं. क्योंकि ये सच है कि इजरायल और अमेरिका ने सोचा नहीं था कि ईरान इतने दिन युद्ध में टिक पाएगा. उम्मीद करते भी तो कैसे? एक तरफ दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत अमेरिका. साथ में  इजरायल जिसे मॉर्डन वॉर फेयर  मास्टर माना जाता है और दूसरी तरफ ईरान जो दशकों से पाबंदियां झेल रहा है. ईरान को नुकसान तो हुआ है लेकिन उसने भी अमेरिका और इजरायल की नाक में दम कर रखा है. ट्रंप और नेतन्याहू क्यों इस युद्ध से इज्जत बचाकर निकलना चाहते हैं, इसकी ये वजहें हो सकती हैं-

1. ईरान ने युद्ध को ग्लोबल बना दिया- ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. UAE, सऊदी, ओमान आदि देशों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. दुबई जैसे आलिशान शहर भी निशाने पर हैं. कभी एयरपोर्ट पर किसी ड्रोन का मलबा गिर रहा है कभी कुछ. मिडिल ईस्ट का आसमान सुरक्षित है ना ही जमीन.

Latest and Breaking News on NDTV

2. वैश्विक आर्थिक संकट-  ईरान ने मिडिल ईस्ट के तेल इंफ्रा को भी निशाना बनाया है. कतर में दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट रास लफान को निशाना बनाया. वहां उत्पादन रोकना पड़ा. फिर ईरान ने होमुर्ज के रास्ते मालवाहक जहाजों की आवाजाही रोक दी. इसका असर दुनिया के हर हिस्से में हुआ है. युद्ध की आंच अब लोगों की रसोई तक पहुंच चुका है, और चूल्हे नहीं जल रहे.  कई देशों में रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है. पाकिस्तान में हफ्ते में चार दिन ही काम हो रहा है. श्रीलंका में भी यही हाल है. तो इस लिहाज से अब ये क्षेत्रिय युद्ध ‘वर्ल्ड वॉर’ बन चुका है. जाहिर है इसका ठीकरा अमेरिका और इजरायल पर ही फूटेगा. दुनिया भर के देश इन दो देशों पर अलग-अलग चैनलों से युद्ध रोकने के लिए दबाव डाल रहे होंगे. खासकर अरब के देश कह रहे हैं कि इजरायल-ईरान के बीच लड़ाई हो रही है और पिस वो रहे हैं.

3. ट्रंप की कूटनीतिक फजीहत- तेल का ऐसा संकट है कि जो ट्रंप रूसी तेल खरीदने वालों को सजा दे रहे थे, वही अब कह रहे हैं कि रूस का तेल ले लो. यूक्रेन इससे नाराज है. पुतिन नोट गिन रहे हैं. चीन की चांदी है क्योंकि वो ईरान के साथ खड़ा है. यानी अमेरिका के दो दुश्मन रूस और चीन, इस युद्ध से दूर हैं लेकिन युद्ध की मलाई काट रहे हैं. और इससे ट्रंप पर सवाल उठ रहा है कि इस युद्ध से अमेरिका अपने बड़े दुश्मनों को फायदा पहुंचा रहे हैं और अमेरिका का नुकसान.

दूसरी तरफ अमेरिका और इजरायल में मतभेद अब सतह पर आ गया है. जब इजरायल ने तेहरान के तेल डिपो पर हमला किया तो अमेरिका ने पल्ला झाड़ लिया. अमेरिका ने इजरायल को चेतावनी भी दी. लेकिन इजरायल ने अपनी मनमानी जारी रखी. अमेरिकी चेतावनी के बावजूद साउथ पार्स पर हमला किया. युद्ध में किसने, किसको झोंका, इस पर भी विवाद खड़ा हो गया है. नेतन्याहू ने अपने ताजा बयान में कहा है कि ट्रंप अपने फैसले खुद लेते हैं, किसी दबाव में नहीं. कुल मिलाकर युद्ध के दो साथी ही युद्ध के बीच उलझ गए हैं. ये भी कूटनीतिक नाकामी का ही नमूना है.

4. सत्ता परिवर्तन में नाकाम– अमेरिका और इजरायल का इस युद्ध के पीछे एक घोषित उद्देश्य है ईरान में सत्ता परिवर्तन. खामेनेई और लारिजानी के मारे जाने के बावजूद ईरान युद्ध में टिका है. हमले जारी रखे हुए है. इससे फिलहाल तो ये उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा. खुद अमेरिका की नेशनल इंजेलिजेंस की चीफ तुलसी गबार्ड ने कह दिया कि ईरानी शासन कमजोर हुआ है खत्म नहीं. ट्रंप की इससे देश-विदेश में किरकिरी हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

5. ट्रंप को दुनिया का सपोर्ट नहीं– ट्रंप को उम्मीद होगी कि नाटो के देश उसका सहयोग करेंगे लेकिन ये नहीं हो पाया है. दरअसल नाटो पहले से ही यूक्रेन-रूस के बीच उलझा हुआ है. वो अपने लिए नया मोर्चा नहीं खोल सकता. खासकर ऐसी स्थिति में जब ट्रंप यदा-कदा नाटो की फजीहत करते रहते हैं. अमेरिका ब्रिटिश बेस ग्लोस्टरशायर और डिएगा गार्सिया का इस्तेमाल  करना चाहता था, लेकिन ब्रिटेन ने इसकी इजाजत भी बड़ी हिचक के साथ दी है. साथ में ये भी कहा है कि वो इराक युद्ध से सबक सीख चुके हैं और इस युद्ध में सीधे तौर पर नहीं उतरेंगे. अब ब्रिटेन और फ्रांस ने कहा है कि वो होर्मुज से जहाजों को निकालने में अमेरिका की मदद करेंगे लेकिन यहां मकसद अमेरिका को सहायता देना नहीं, अपनी मदद करना है क्योंकि होर्मुज का बंद होना न सिर्फ तेल संकट पैदा कर रहा है बल्कि इसका असर मुद्दा, मेटल और मार्केट हर जगह पड़ रहा है. ये मसला अब वैश्विक आर्थिक संकट का रूप ले चुका है.

6. ट्रंप का अपने घर की टेंशन– अमेरिका इस युद्ध में रोज करीब 1 बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है. खबर है कि पेंटागन ने युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का अतिरिक्त बजट मांगा है. ये बहुत बड़ी रकम है, अमेरिका जैसे अमीर देश के लिए भी. ट्रंप प्रशासन में ईरान युद्ध को लेकर मतभेद पहले भी थे लेकिन अब ये बाहर आने लगा है. आतंकनिरोधी दस्ते के चीफ जो केंट ने इस्तीफा दे दिया है. केंट ने ट्रंप के इस दावे को गलत बताया कि ईरान एटमी हथियार बनाने से महज दो हफ्ते दूर था. उन्होंने अमेरिका को युद्ध में झोंकने के लिए इजरायल की आलोचना की. तुलसी गर्बाड खुद ऐसा नहीं मानती है कि ईरान पर हमला करना इसलिए जरूरी था क्योंकि अमेरिका पर हमला होने वाला था. उन्होंने इसे ट्रंप का निष्कर्ष करार दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि अमेरिका इस युद्ध से ईरान का तेल हासिल करना चाहता था. अगर उसका ये मकसद था तो अभी ये भी दूर की कौड़ी नजर आ रही है. क्षेत्र में इजरायल की सैन्य धमक को कोई चुनौती देता है तो वो है ईरान. फिलिस्तीन के साथ उसकी लड़ाई को ईरान जब तब कमजोर करता रहता है. इस लिहाज से ईरान में सहयोग करने वाली सत्ता उसे चाहिए. अगर ईरान में सत्ता परिवर्तन के बिना युद्ध खत्म हुआ तो इजरायल का मकसद भी पूरा नहीं होने वाला. ईरान कमजोर हुआ है लेकिन वो फिर उठ खड़ा होगा. यही है समस्या. अमेरिका और इजरायल यहां से जाएं तो किधर जाएं?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
असम में कांग्रेस के बड़े नेता क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं?

असम में कांग्रेस के बड़े नेता क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं?

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स या ग्लोबल छलावा !

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स या ग्लोबल छलावा !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend