हल्की बारिश और 30-40 KM तेज हवा का अनुमान
उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है. दक्षिण बिहार के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों तथा उत्तर बिहार के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर तेज हवा चलने की चेतावनी है. जिन जिलों में तेज हवा और वर्षा होगी वहां तापमान 1 से 2 डिग्री गिरने का अनुमान है लेकिन जहां वर्षा नहीं होगी वहां कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.
गुरुवार को राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा. बुधवार की तुलना में अधिकांश जिलों में करीब एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान भभुआ में 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो मार्च के दूसरे सप्ताह के हिसाब से बहुत ज्यादा है. राजधानी पटना में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जबकि 30 डिग्री से नीचे सिर्फ मधेपुरा में 29.9 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान सबसे कम 15.6 डिग्री औरंगाबाद में और सबसे अधिक 23.9 डिग्री पटना में दर्ज किया गया.
22 मार्च को आएगा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 22 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है लेकिन इससे बिहार पर कोई विशेष असर पड़ने की उम्मीद नहीं है. आज से एक-दो दिनों तक कुछ जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.
- आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 20 मार्च को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना है. राज्यभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं. इससे लगभग सभी जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा. खराब मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव सीमांचल और दक्षिण-पूर्वी बिहार के जिलों में पड़ेगा. खासकर मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है.
- 21 मार्च को भी मौसम का प्रभाव जारी रहेगा. राजधानी पटना सहित सीतामढ़ी से किशनगंज तक, गया से बांका तक और मधुबनी से नवादा तक के इलाकों में गरज-चमक, आंधी-तूफान और झमाझम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. हालांकि, पश्चिमी बिहार के जिलों में इसका असर ना के बराबर रहेगा.
- 22 मार्च को मौसम का प्रभाव सीमित होकर मुख्य रूप से सीमांचल के जिलों में रह जाएगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.
-
इस टाइम बारिश का सबसे ज्यादा असर
- आज सुबह से पटना में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी लेकिन 03 बजे से मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश शुरू हो जायेगी. यह सिलसिला देर रात तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. अगली सुबह यानी 21 मार्च को भी सुबह से ही बारिश होती रहेगी. कहने का मतलब यह है कि आज शाम 3 बजे से लेकर कल शाम 5 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस वजह से आज दिन का तापमान 32°C से घटकर 24°C तक पहुंच सकता है.
- मुजफ्फरपुर में भी आज सुबह से धूप खिली हुई है. शाम 3 बजे से 8 बजे के करीब हल्की बारिश जबकि कल सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. दिनभर बारिश होती रहेगी. पूर्णिया, जमुई, दरभंगा सहित कई जिलों में आज शाम से ही बारिश की शुरुआत हो रही है. इसके असर शनिवार देर रात तक बना हुआ है.
तापमान में गिरावट है पूर्वानुमानमौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव का सबसे बड़ा असर तापमान पर पड़ेगा. दिन और रात दोनों के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. यानी जहां दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही थी, वहीं अब लोगों को हल्की ठंडक का एहसास होगा.
ओले से इन लोगों पर पड़ेगा असर- मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. आंधी के दौरान पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. इस मौसम बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ सकता है. जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है, वहां खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है. गेहूं, सब्जियां, फल पूरी तरह बर्बाद हो सकती हैं. आम, लीची पर भी असर पड़ेगा. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करें और मौसम साफ होने तक खेतों में अनावश्यक गतिविधियों से बचें. खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें. आंधी-तूफान के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में न जाएं. ओलावृष्टि से खिड़कियों के शीशे भी टूट जाते हैं.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQIशहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI पटना 34.2 31.9 140 मुजफ्फरपुर 30.2 22.2 241 गयाजी 34.8 20.4 165 पूर्णिया 30.4 20.9 170 भागलपुर 32.1 19.6 158 (नोट- ये आंकड़े गुरुवार के हैं.)बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल
बिहार में जहां कभी तेज धूप और कभी अचानक बारिश हो रही है. जोकि सेहत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे समय में खुद को सुरक्षित रखने के लिए यहां 5 महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं:- हाइड्रेटेड रहें: तापमान बढ़ने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है. दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इसके अलावा नींबू पानी, नारियल पानी या ताजे फलों के रस का सेवन करें ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे.
- खान-पान में सावधानी: बेमौसम बारिश और नमी के कारण बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं. बाहर के खुले भोजन या कटे हुए फलों से बचें. घर का बना ताजा और सुपाच्य भोजन ही लें. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक, तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा या चाय ले सकते हैं.
- कपड़ों का सही चुनाव: धूप और गर्मी से बचने के लिए सूती और हल्के रंगों के कपड़े पहनें. चूंकि शाम को मौसम ठंडा हो सकता है या बारिश हो सकती है, इसलिए अपने साथ एक हल्का जैकेट या फुल आस्तीन के कपड़े रखें ताकि तापमान में अचानक होने वाले बदलाव से बचा जा सके.
- एलर्जी और इन्फेक्शन से बचाव: बारिश के बाद अचानक होने वाली नमी से वायरल इंफेक्शन या सर्दी-खांसी का खतरा बढ़ जाता है. भीगने से बचें और अगर भीग जाएं तो तुरंत स्नान कर साफ कपड़े पहनें. घर के आसपास पानी जमा न होने दें ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से सुरक्षा मिल सके.
- सन प्रोटेक्शन और छाता: घर से निकलते समय धूप का चश्मा और छाता साथ जरूर रखें. छाता आपको तेज धूप और अचानक होने वाली बारिश, दोनों से बचाने में मददगार साबित होगा.







