असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने एक साथ 88 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीते बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी थी और अब इसकी घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, PM मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल थे।
BJP ने जारी किए 88 प्रत्याशियों के नाम
BJP ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है। वहीं, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को प्रत्याशी बनाया गया है।
जालुकबारी से CM हिमंता बने उम्मीदवार
पार्टी ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता और जालुकबारी से डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को मौका दिया है। वहीं, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।
जागीरोड से पीयूष हाजरिका प्रत्याशी घोषित
BJP ने मंगलदाई से नीलिमा देवी, जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मोरीगांव से रमा कांत देवरी, ढिंग से डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, सामागुरी से अनिल सैकिया, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी, नौगांव-बतद्रबा से रूपक सरमा, राहा से शशि कांत दास और होजाई से शिलादित्य देव को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, लामडिंग से सिबू मिश्रा, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल, बरछला से रितु बरन सरमा, रंगापारा से कृष्ण कमल तांती, नदुआर से पदम हाजरिका, बिश्वनाथ से पल्लब लोचन दास और बेहाली से मुनींद्र दास BJP के उम्मीदवार बने हैं।
बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा होंगे कैंडिडेट
भारतीय जनता पार्टी ने गोहपुर से उत्पल बोरा, बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा, रोंगोनदी से ऋषिराज हाजरिका, लखीमपुर से मानब डेका, ढकुआखाना से नबा कुमार दलेई, धेमाजी से डॉ. रनोज पेगु, जोनाई से भुबन पेगु, सदिया से बलिन चेतिया, डुम डुमा से रूपेश गोवाला, मार्घेरिटा से भास्कर शर्मा, डिगबोई से सुरेन फुकन, माकुम से संजय किशन, तिनसुकिया से पुलक गोहाई, चबुआ-लाहोवाल से बिनोद हाजरिका, डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन, खोवांग से चक्रधर गगोई और दुलियाजान से रामेश्वर तेली को कैंडिडेट घोषित किया है।
केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
केरल में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख जारी हो चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियों को शुरू कर दिया है और चुनाव प्रचार के मैदान में कूद पड़े हैं। लेफ्ट, भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।
जारी हुई उम्मीदवारों की लिस्ट
बुधवार को नितिन नबीन की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की कल बैठक हुई। इस बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य शामिल हुए। समिति ने आगामी केरलम विधानसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित नाम तय किए हैं-:
केरलम में कब है चुनाव?
चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की थी कि केरलम में 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन आगामी 9 अप्रैल को किया जाएगा। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी लेफ्ट गठबंधन (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच में है। चुनाव के परिणाम 4 मई के घोषित किए जाएंगे।
केरलम विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
- गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
- नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
- वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
- परिणाम- 4 मई 2026







