ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश के इस्तीफे की खबरों पर भड़के जदयू कार्यकर्ता…….

UB India News by UB India News
March 6, 2026
in जदयू, पटना
0
नीतीश के इस्तीफे की खबरों पर भड़के जदयू कार्यकर्ता…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हों, मगर कार्यकर्ताओं को यकीन नहीं हो रहा। उनको लगता है कि बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा के लिए मजबूर किया। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने की खबरों ने पटना में भूचाल ला दिया है। जदयू कार्यालय में लगातार दूसरे दिन कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा है, जो अपने नेता को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके बाद से ही समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पटना जेडीयू ऑफिस में नाराज कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की फोटो पर कालिख पोत दिया। हालात को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पटना में पीएम मोदी की तस्वीर पर कालिख

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पटना के जदयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। दीवार पर बनी ‘एनडीए सरकार’ की पेंटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर जेडीयू समर्थकों ने कालिख पोत दिया। कार्यकर्ताओं ने खुलेआम नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर बिहार की जनता के जनादेश का अपमान किया है।

सीएम आवास के साथ पार्टी ऑफिस पर पुलिस तैनात

जेडीयू कार्यकर्ताओं के हंगामे और विरोध प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास और जदयू कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। विधायक और वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं के इस उग्र रवैये से हैरान हैं। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री श्रवण कुमार भी स्थिति का जायजा लेने कार्यालय पहुंचे। हालांकि, उन्होंने इस मसले पर कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा।

उमेश कुशवाहा के नॉमिनेशन को लेकर काफी भीड़

दरअसल, जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर फिर से उमेश कुशवाहा ने नामांकन किया। आखिरी तिथि थी तक पार्टी में किसी और के नामांकन नहीं किए जाने पर, उन्हें तीसरी बार निर्विरोध जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा। उमेश कुशवाहा के प्रस्तावक सांसद रामनाथ ठाकुर, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रवण कुमार और कई विधायक उनके प्रस्तावक बने। इसी सिलसिले में पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ है।

विधानमंडल दल की बैठक में होगा फैसला- श्रवण कुमार

संकट को टालने के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे जदयू विधानमंडल दल की अहम बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और विधायकों की नाराजगी पर इस बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। बैठक के बाद ही पार्टी की अगली रणनीति और नेतृत्व परिवर्तन की आधिकारिक तस्वीर साफ हो सकेगी। उमेश कुशवाहा ने भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी विधायकों की बैठक है। पार्टी के विधायक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मौजूदा राजनीति को लेकर अपनी बात रखेंगे। बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कार्यकर्ताओं का भावुक होना लाजमी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 साल तक जो काम किया, एक-एक कार्यकर्ता ने उनका साथ दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल…………

सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल............

क्या तेजस्वी के कमजोर होने से मजबूर हुए नीतीश………….

क्या तेजस्वी के कमजोर होने से मजबूर हुए नीतीश.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend