ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण के आरोप से खुद को निर्दोष साबित कर पाएंगे?

UB India News by UB India News
February 24, 2026
in अपराध, खास खबर, ब्लॉग
0
अविमुक्तेश्वरानंद को एडीजे पॉक्सो कोर्ट से झटका, यौन शोषण के आरोप में दर्ज होगी एफआईआर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज हुई है। प्रयागराज के पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य हैं। ये इस तरह का पहला मौका है कि खुद को शंकराचार्य कहने वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ इस तरह के घिनौने आरोपों में केस दर्ज हुआ हो। अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी हैं, जिनकी भूमिका पाक साफ नहीं है। आशुतोष ब्रह्मचारी यूपी में शामली के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वह पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके खिलाफ संगीन आरोपों में बीस से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सामूहिक बलात्कार, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गोवध अधिनियम के मामले शामिल हैं, लेकिन उन्हें किसी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ 24 जनवरी को प्रयागराज के झूंसी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ दो बटुकों का यौन शोषण का आरोप लगाया गया। पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज के पॉक्सो कोर्ट में अर्जी दी, पीड़ित बटुकों को लेकर कोर्ट पहुंच गए। जज ने कोर्टरूम को खाली करवाकर दोनों नाबालिग बटुकों के बयान लिए, आशुतोष ब्रह्मचारी के बयान दर्ज किया गया और उसके बाद कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस फाइल करने का आदेश दिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इस वक्त काशी में अपने आश्रम में है। उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं, जिन बटुकों के शोषण की बात कही जा रही है, वो उनके गुरूकुल के छात्र नहीं हैं। पॉक्सो एक्ट में आरोपी की गिरफ्तारी पक्की होती है। इस मामले में सियासत भी हो रही है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता खुलकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आ गए हैं। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में पहुंच रहे हैं और एलान कर रहे हैं कि अगर पुलिस कोई एक्शन लेती है तो वो सड़कों पर उतरेंगे। अखिलेश यादव ने अविमुक्तेश्वरानंद के बहाने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा, कि योगी भगवा वस्त्र पहनकर विदेश दौरे पर गए हैं और उनके राज्य में एक शंकाराचार्य को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

बहरहाल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप तो गंभीर हैं पर इनमें कितनी सच्चाई है ये तो कोर्ट तय करेगा। अभी तक तो ये भी पता नहीं है कि अविमुक्तेश्वरानंद का शंकराचार्य होने का दावा कितना सही है क्योंकि ये केस भी कोर्ट के सामने लम्बित है। लेकिन इतना सही है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का व्यवहार किसी संत की गरिमा के अनुकूल नहीं है। वह खुलेआम राजनीति का खेल खेल रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जो कुछ कर रहे हैं, उसका फायदा योगी आदित्यनाथ के विरोधी उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

Next Post
राज्यसभा में पांचवीं सीट के लिए दंगल, एनडीए और महागठबंधन में मची है रार………………..

राज्यसभा में पांचवीं सीट के लिए दंगल, एनडीए और महागठबंधन में मची है रार....................

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के 2 दिवसीय दौरे पर , क्या है भारत-इस्राइल के रिश्तों का इतिहास , कैसे बना वो भारत का अभिन्न मित्र?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के 2 दिवसीय दौरे पर , क्या है भारत-इस्राइल के रिश्तों का इतिहास , कैसे बना वो भारत का अभिन्न मित्र?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend