ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुफ्त की रेवड़ी मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट……….

UB India News by UB India News
February 8, 2026
in खास खबर, समाज
0
मुफ्त की रेवड़ी मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट में फ्रीबीज के खिलाफ PIL दाखिल हुई, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुद्दा महत्वपूर्ण है, लेकिन तुरंत सुनवाई से इनकार किया. सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों द्वारा चुनावों में मुफ्त सुविधाएं (फ्रीबीज़) देने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. भाजपा नेता एवं वकील अश्विनी उपाध्याय ने अपनी लंबित याचिका का उल्लेख करते हुए कहा कि पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और अब ‘सूरज और चांद छोड़कर सब कुछ’ देने के वादे किए जा रहे हैं, जो भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आते हैं. इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि यह मुद्दा अत्यंत महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़ा है तथा  इसकी सुनवाई तीन न्यायाधीशों की पीठ द्वारा की जानी चाहिए, हालांकि अदालत ने फिलहाल कोई तारीख देने से इनकार करते हुए कहा कि फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में फिर उल्लेख किया जाए, तब इस पर विचार किया जाएगा.

याचिकाकर्ता ने किया था भारत पर कर्ज का जिक्र

बता दें कि इससे पहले भी इसी मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला आया था जिस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “बहुत ही महत्वपूर्ण मामला” करार दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये ऐसा मुद्दा है जिस पर गंभीर विचार की जरूरत है.याचिकाकर्ता ने अदालत का ध्यान देश पर बढ़ते कर्ज की ओर दिलाते हुए कहा था कि भारत पर वर्तमान में लगभग ₹250 लाख करोड़ का कर्ज है. इसी पर सीजेआई ने कहा था कि कुछ हद तक ये नीतिगत निर्णय का विषय हो सकता है, ⁠लेकिन यह भी विचार करने की जरूरत है कि क्या राज्य के राजस्व का एक हिस्सा केवल राज्य के विकास कार्यों के लिए सुरक्षित नहीं किया जाना चाहिए?

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

CJI ने कहा था कि स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मुफ्त सुविधाएं संवैधानिक जिम्मेदारी के दायरे में

इस मामले में सीजेआई ने ये भी साफ किया यदि राज्य शिक्षा स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मुफ्त में देता है तो उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी में आता है. ऐसे में राज्य अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन कर रहा होता है. इस पर वरिष्ठ वकील शादान फरासत ने उदाहरण दिया कि कुछ राज्य महिलाओं को राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देते हैं. इस पर सीजेआई ने कहा कि राज्य की संपदा का इस तरह वितरण करना होगा कि उसका इस्तेमाल कल्याणकारी योजनाओं में हो. ये एक ऐसा मुद्दा है जिस पर गंभीर विचार की जरूरत है. कोर्ट ने कहा कि वह ये तह करेंगे कि किन मामलों को बेंच के आगे सूचीबद्ध किया जाना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
इधर संसद में किताब पर घमासान, उधर एक अन्य विवावित किताब हुई रिलीज ……………

इधर संसद में किताब पर घमासान, उधर एक अन्य विवावित किताब हुई रिलीज ...............

ममता इतनी परेशान क्यों हैं?

ममता इतनी परेशान क्यों हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend