ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में मिला नाबालिग बच्चे का कटा हुआ सिर

UB India News by UB India News
January 21, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
पटना में मिला नाबालिग बच्चे का कटा हुआ सिर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम कंट्रोल होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पटना से एक और दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी के नदी थाना क्षेत्र इलाके में सोमवार की रात एक नाबालिग बच्चे का कटा हुआ सिर सड़क पर से बरामद किया गया है। पुलिस ने कटे हुए सिर को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है।

नर बली से जुड़ा हो सकता है मामला

जिस तरीके से बच्चे का सिर कटा हुआ है, इससे पता चलता है कि नाबालिग बच्चे की हत्या बदमाशों द्वारा की गई होगी। इस हत्याकांड को देखकर ग्रामीण कांप गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने आशंका जाहिर की है कि यह मामला नर बली से जुड़ा हो सकता है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय नदी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कटे हुए सिर को जब्त कर के जांच के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस अधिकारी पर अपर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया है कि बच्चे की हत्या किसी तेज हथियार से की गई होगी। आसपास की जगह की तलाश की जा रही है। कटा हुआ सिर जहां से मिला है इसके अगल-बगल के इलाके की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा कटे हुए सिर के नीचे के हिस्से की भी तलाश की जा रही है। मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए टीम को बुलाया गया है।

सिर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई

पुलिस द्वारा बताया गया है कि पटना में नदी थाना क्षेत्र इलाके में मिले बच्चे के कटे हुए सिर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा है कि मामले में हर बिंदु पर तहकीकात की जा रही है। आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश की जा रही है। लापता बच्चों के बारे में थाने से पता लगाया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
क्या बांग्लादेश में कुछ बड़ा होने वाला है?

चिकन नेक पर चीन संग नई खिचड़ी पका रहा बांग्लादेश, यूनुस सरकार ने चीनी राजदूत को दिखाया सिलीगुड़ी कॉरिडोर

चुनावी साल 2024-25 में भाजपा ने ₹3300 करोड़, कांग्रेस ने ₹890 करोड़ खर्च किए

चुनावी साल 2024-25 में भाजपा ने ₹3300 करोड़, कांग्रेस ने ₹890 करोड़ खर्च किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend