ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षा लोन हुआ ब्याज मुक्त ,अदायगी की समय सीमा बढ़ी……

UB India News by UB India News
December 16, 2025
in पटना, बिहार, शिक्षा
0
शिक्षा लोन हुआ ब्याज मुक्त ,अदायगी की समय सीमा बढ़ी……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड यानी शिक्षा लोन ने बिहार के गरीब छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा की राह आसान बना दी। मगर राज्य सरकार ने बिहार के छात्रों के लिए इसे ब्याज मुक्त कर दिया, जिनसे इनको बड़ी राहत मिली है।

साथ ही मूलधन चुकाने की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। इससे वर्तमान में शिक्षा लोन लेने वाले चार लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को तत्काल फायदा मिल गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले अक्तूबर में शिक्षा ऋण को ब्याज मुक्त करने का निर्णय लिया था। इसके बाद बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की मार्गदर्शिका में संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद चार लाख रुपये तक शिक्षा ऋण अब सभी आवेदकों के लिए ब्याज मुक्त हो गया है।

जिन आवेदकों ने पहले से शिक्षा ऋण लिया है या वर्तमान में चुका रहे हैं, उनका शेष ऋण (बकाया राशि) भी ब्याज मुक्त हो जाएगा। शिक्षा ऋण लेने वाले छात्र की मृत्यु कोर्स अवधि में होने पर ऋण (मूलधन और ब्याज सहित) माफ हो जाएगा।

शिक्षा ऋण को ब्याज मुक्त करने से पहले चार लाख तक के शिक्षा लोन पर छात्रों को चार प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था। महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर आवेदकों को यह लोन एक प्रतिशत ब्याज पर दिया जाता था। मगर अब वर्तमान व्यवस्था के तहत सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा लोन ब्याज मुक्त हो गया है।

दो लाख का लोन 84 महीने में चुकाना होगा

नई व्यवस्था के तहत शिक्षा लोन को ब्याज मुक्त करने के बाद एक और सुविधा भी विद्यार्थियों को मिली है। इसके तहत अब दो लाख रुपये तक का लोन अधिकतम 84 मासिक किस्तों यानी सात वर्षों में चुकाया जाएगा।

पहले 60 किस्त तय थी। दो लाख से अधिक का लोन अधिकतम 120 मासिक किस्तों यानी 10 वर्षों में चुकाया जाएगा। पहले यह सीमा 84 किस्त थी।

योजना 2 अक्तूबर 2016 से शुरू हुई
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2 अक्तूबर 2016 को शुरू हुई थी। सरकार गारंटर बनकर ऋण दिला रही थी, लेकिन बैंकों से शिक्षा ऋण मिलने में आनाकानी और परेशानी के बाद राज्य सरकार ने शिक्षा वित्त निगम बना कर शिक्षा ऋण देना तय किया।

एक अप्रैल 2018 से बिहार राज्य शैक्षिक वित्त निगम के माध्यम से सरकार खुद शिक्षा लोन दे रही है। मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी संस्थानों में नामांकित बिहार के छात्र-छात्राओं को कॉलेज फीस के लिए शिक्षा लोन दिया जाता है। शिक्षण शुल्क, लैपटॉप और हॉस्टल में रहने का खर्च सहित अधिकतम चार लाख रुपये लोन देने का प्रावधान है।

छात्राओं से अधिक लोन ले रहे छात्र

अब तक इस योजना का चार लाख 30 हजार विद्यार्थियों ने लाभ लिया है। इनमें तीन लाख छात्र हैं, जबकि एक लाख 29 हजार छात्राएं हैं। इसी प्रकार कुल लाभुकों में एक लाख 74 हजार पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 53 हजार हैं, जबकि छात्र एक लाख 20 हजार हैं। सामान्य वर्ग के कुल एक लाख 17 हजार विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या 35 हजार और छात्रों की संख्या 81 हजार है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लाभुकों की कुल संख्या 76 हजार है। इनमें छात्रों की संख्या 52 हजार, छात्राओं की संख्या 23 हजार है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने में अनुसूचित जाति के विद्यार्थी पीछे हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के 43 हजार विद्यार्थियों में 30 हजार छात्र और 13 हजार छात्राएं हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुल 3978 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिला है। इनमें छात्रों की संख्या 2773, जबकि 1119 छात्राएं हैं। इस योजना के लिए चार लाख 30 हजार 941 छात्र-छात्राओं के लिए 13 हजार 67 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें आठ हजार 47 करोड़ की राशि दी जा चुकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के घर-दफ्तर पर एक साथ SVU की पड़ी रेड………

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के घर-दफ्तर पर एक साथ SVU की पड़ी रेड.........

कांग्रेस पार्टी के इतिहास में हुई हर गलती की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं………….

क्या राहुल गांधी तो खुद अपने लिए खतरे खड़ा करते रहे हैं.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend