ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ग्‍लोबल रियल-टाइम पेमेंट सिस्‍टम में 49 फीसदी हिस्सेदारी के साथ UPI ग्‍लोबल लिस्‍ट में भारत टॉप पर ….

UB India News by UB India News
December 9, 2025
in अवार्ड, कारोबार, खास खबर
0
UPI को ये हुआ क्‍या, फिर से डाउन, ट्रांजैक्‍शन में परेशानी………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हाल के कुछ वर्षों में भारत ने डिजिटल पेमेंट सिस्‍टम में बहुत बड़ी ग्रोथ हासिल की है और इसमें UPI ने क्रांतिकारी भूमिका निभाई है. भारतीय UPI तो अब फ्रांस, यूएई, सिंगापुर, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस समेत 8 से ज्‍यादा देशों में काम करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कई देशों में जाकर भारतीय UPI को मान्‍यता दिलाई, जिसका फायदा विदेशों में रहनेवाले और घूमने जाने वाले भारतीयों को मिल रहा है. भारत के UPI का लोहा मानते हुए अब IMF यानी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी मुहर लगा दी है. IMF ने ट्रांजैक्‍शन की मात्रा के आधार पर इसे दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम के रूप में मान्यता दी है.

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि इस तथ्य को आईएमएफ की जून 2025 की ‘बढ़ते खुदरा डिजिटल भुगतान (इंटरऑपरेबिलिटी की वैल्यू)’ रिपोर्ट में बताया गया था.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

सबसे आगे भारतीय UPI

इसके अलावा, एसीआई वर्ल्डवाइड की ‘प्राइम टाइम फॉर रियल-टाइम’ 2024 रिपोर्ट के अनुसार, ग्‍लोबल रियल-टाइम भुगतान प्रणाली में 49 फीसदी हिस्सेदारी और 129.3 अरब के लेनदेन के साथ यूपीआई वैश्विक सूची में शीर्ष पर है. 14 फीसदी बाजार हिस्सेदारी और 37.4 फीसदी लेनदेन के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है, जबकि 8 फीसदी बाजार हिस्सेदारी और 20.4 अरब के लेनदेन के साथ थाईलैंड तीसरे स्थान पर है. 6 फीसदी बाजार हिस्सेदारी और 17.2 अरब के लेनदेन के साथ चीन चौथे स्थान पर है.

UPI को बढ़ावा देने के प्रयास 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि छोटे व्यापारियों को यूपीआई सहित डिजिटल भुगतान प्रणालियों को अपनाने में सहायता प्रदान करने के लिए, सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा समय-समय पर विभिन्न पहल की गई हैं.

इनमें कम मूल्य के BHIM-UPI लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोत्साहन योजना और भुगतान अवसंरचना विकास कोष (PIDF) शामिल है, जो टियर-3 से टियर-6 केंद्रों में डिजिटल भुगतान अवसंरचना (जैसे पीओएस टर्मिनल और क्यूआर कोड) की स्थापना के लिए बैंकों और वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों को अनुदान सहायता प्रदान करता है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर, 2025 तक, टियर-3 से टियर-6 केंद्रों में पीआईडीएफ के माध्यम से लगभग 5.45 करोड़ डिजिटल टचपॉइंट स्थापित किए जा चुके हैं. इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 तक, लगभग 6.5 करोड़ व्यापारियों के लिए कुल 56.86 करोड़ क्यूआर स्थापित किए जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार, आरबीआई और एनपीसीआई ने देश भर में सार्वजनिक सेवाओं, परिवहन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सहित सभी व्यवसायों में रुपे और यूपीआई के माध्यम से डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की पहल की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

Next Post
तेजस्वी यादव ने मंत्री और विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

करिश्मा फीका पड़ गया या रणनीति फेल हुई, तेजस्वी से कहां हुई चूक? आरजेडी के लिए कड़वी सीख और भ्रम बनाम हकीकत पर मंथन

गोवा नाइटक्लब मालिकों को थाईलैंड से भारत लाना कितना मुश्किल?

गोवा नाइटक्लब मालिकों को थाईलैंड से भारत लाना कितना मुश्किल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend