ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कहां हैं तेजस्‍वी यादव? ढूंढ़ते पहुंचे जदयू नेता ने कहा-शायद इस कारण से नहीं आ रहे हैं

UB India News by UB India News
December 3, 2025
in पटना, बिहार, राजद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। जदयू नेता ने उनपर तंज कसते हुए कहा-वे दिख नहीं रहे हैं। बीमार हैं या लज्‍जा से नहीं आ रहे। राज्‍यपाल के अभि‍भाषण के दौरान तो उन्‍हें होना चाहिए।
राजद नेता तेजस्‍वी यादव की अनुपस्‍थ‍ित‍ि पर जदयू का तंज
बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खां का अभिभाषण हुआ। इस दौरान राजद नेता तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) की अनुपस्‍थ‍ित‍ि चर्चा का विषय बनी रही।
जदयू प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने उनकी गैरहाजिरी पर तंज कसा, तो मनेर के राजद विधायक भाई वीरेंद्र एक मीड‍ियाकर्मी पर बरस पड़े। उन्‍होंने मीड‍ियाकर्मी को हड़काते हुए कहा-पगला गया क्‍या रे।
लज्‍जा से नहीं आ रहे हैं क्‍या
विधान पार्षद सह जदयू प्रवक्‍ता नीरज कुमार तेजस्‍वी यादव को ढूंढ़ते पहुंच गए। मीडियाकर्मियों से पूछा-वे कहीं दिखे हैं क्‍या? विपक्ष के नेता आखिर कहां हैं। विपक्ष के नेता के ब‍िना लोकतंत्र का मंदिर अच्‍छा लगता है क्‍या।
हम तो पूछेंगे कहां हैं विपक्ष के नेता। पहले सरसरी निगाह से देखेंगे। नहीं मिलेंगे तो बोलेंगे उन्‍हें बुलाइए। महामह‍िम का अभिभाषण हो रहा है और विपक्ष के नेता नदारद हैं। आखिर क्‍या बात है कि वे नहीं दिख रहे।
पता नहीं वे बीमार हैं या लज्‍जा से नहीं आ रहे। सब की दवा हमारे पास है।
यदि राजद का कोई विधायक खुद को तेजस्‍वी यादव बताएगा तो उससे पूछा जाएगा क‍ि क्‍या आप पर 420 का आरोप है? तेजस्‍वी पर तो यह आरोप है।
इमरजेंसी क्‍या है। सार्वजनिक जीवन में जीने वाले व्‍यक्‍त‍ि के लिए प्राथम‍िकता सदन है। इसका वेतन लेते हैं। जहाज से बाहर गए होंगे रिबंर्समेंट कराएंगे। मान भी चाहिए और सम्‍मान भी और लाेकप्र‍ियता भी। यह नहीं चलेगा।
दिल्‍ली गए तेजस्‍वी यादव
तेजस्‍वी यादव सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दिल्‍ली चले गए। शाम में उन्‍होंने पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी। इस दौरान न तो पटना और न ही दिल्‍ली में उन्‍होंने मीडिया से बात की।
राज्‍यपाल के अभ‍िभाषण के दौरान उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। वे चुनाव परिणाम के बाद से ही मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। हाल के दिनों में उनका लगातार दिल्‍ली दौरा हुआ है। समझा जाता है कि पत्‍नी और बच्‍चों के दिल्‍ली में होने के कारण ही वे जा रहे हैं

 

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post

नई नीतीश सरकार में बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को मंत्रियों का निजी सचिव नियुक्त किया गया, जानें डिटेल

राज्यपाल ने दोहराया नीतीश का वादा, महिलाओं को 10 हजार के बाद मिलेगी 2 लाख रुपये तक की मदद

राज्यपाल ने दोहराया नीतीश का वादा, महिलाओं को 10 हजार के बाद मिलेगी 2 लाख रुपये तक की मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend