ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडोनेशिया ने यूएस के खिलाफ बगावत का झंडा क्यों उठाया ………….

UB India News by UB India News
November 28, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इंडोनेशिया ने यूएस के खिलाफ बगावत का झंडा क्यों उठाया ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सऊदी अरब और पाकिस्तान जैसे मुस्लिम देश जहां अमेरिका के सामने नतमस्तक है. वहीं दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला मुस्लिम कंट्री इंडोनेशिया ने डोनाल्ड ट्रंप को ट्रेड डील पर झटका दिया है. इंडोनेशिया का कहना है कि अमेरिका की शर्तों पर कोई भी ट्रेड डील नहीं होगा. हम अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेंगे.

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया ने ऐसे वक्त में अमेरिका को झटका दिया है, जब अमेरिका चीन पर नकेल कसने की कोशिश कर रहा है. इंडोनेशिया ने पॉइजन पिल (जहर की गोली) के प्रावधान को भी सिरे से नकार दिया है. जकार्ता के इस फैसले के बाद अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच तनाव बढ़ सकता है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

इंडोनेशिया और अमेरिका में क्या है विवाद?

मई 2025 में अमेरिका ने इंडोनेशिया को हाई टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. इसके बाद इंडोनेशिया ने बातचीत की कवायद शुरू की. अमेरिका ने बातचीत के दौरान एक शर्त रखा. इसके मुताबिक इंडोनेशिया अमेरिका के अलावा किसी और देश के साथ ट्रेड डील नहीं कर सकता है.

इस शर्त को एक्सपर्ट पॉइजन पील्स यानी जहर की गोली कह रहे हैं. इंडोनेशिया ने अब इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया है. इंडोनेशिया का कहना है कि ट्रेड डील के चक्कर में हम अपनी संप्रभुता नहीं खो सकते हैं. जकार्ता का यह रूख अमेरिका के लिए एक बड़ा झटका है.

इंडोनेशिया ने विरोध का फैसला क्यों लिया?

सऊदी, कतर, पाकिस्तान, तुर्की जैसे देश अमेरिका के सामने नतमस्तक है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खुले मंच पर डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी कर चुके हैं. सऊदी के क्राउन प्रिंस और तुर्की के राष्ट्रपति भी ट्रंप से मिल चुके हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इंडोनेशिया ने अमेरिका का खुलकर विरोध क्यों किया?

दरअसल, इंडोनेशिया चीन के करीब है और उसकी आर्थिक और सामरिक नीति में चीन का दखल रहा है. हाल ही में इंडोनेशिया ने चीन से जेएफ फाइटर जेट का बड़ा डील किया है. अमेरिकी की शर्तों को अगर इंडोनेशिया मानता है तो उसे चीन से संबंध तोड़ने होंगे. वर्तमान की सरकार किसी भी सूरत में ऐसा नहीं करना चाहती है.

ब्रॉडशीट एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया का वर्तमान में चीन सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर है. दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 147.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है. चीन से इतना बड़ा बिजनेस डील इंडोनेशिया किसी भी सूरत में अमेरिका के खातिर नहीं तोड़ना चाहेगा.

इंडोनेशिया की आबादी 28 करोड़ है, जिसमें से 91 प्रतिशत मुसलमान हैं. दुनिया में मुस्लिम आबादी के मामले में इंडोनेशिया सबसे बड़ा देश है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
मुस्लिम देश के डिफेंस गैराज में तड़केगा भारत का ब्रह्मोस……….

मुस्लिम देश के डिफेंस गैराज में तड़केगा भारत का ब्रह्मोस..........

आज वोट कटने की बात कल खेत-जमीन तक पहुंचेगी !

आज वोट कटने की बात कल खेत-जमीन तक पहुंचेगी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend