बिहार विधानसभा में कांग्रेस सहित महागठबंधन की हार की समीक्षा के लिए गुरुवार को दिल्ली में बैठक हो रही है। इसमे चुनाव में हार के कारणों के बारे में समीक्षा होगी और हार के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली की लंबी यात्रा पर रवाना हो गए हैं।
तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हुए।
पटना: कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में हार के लिए जिम्मेदारी तय करने वाली है। दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की समीक्षा बैठक हो रही है। इस बैठक में तय किया जाएगा कि चुनाव में किस वजह से कांग्रेस की हार हुई। इसमें यह भी तय किया जाएगा कि बिहार में हार के लिए कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। दूसरी तरफ महागठंबधन में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)के नेता तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे किस उद्देश्य से दिल्ली गए हैं, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को 13 दिनों के बाद पटना से दिल्ली चले गए। वे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनसे मीडिया ने बातचीत करने की कोशिश की। पत्रकारों ने कई सवाल पूछे लेकिन तेजस्वी यादव ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वे चुप्पी साधकर निकल गए। तेजस्वी यादव ने अब तक करारी हार पर कोई भी प्रतिक्रिया मीडिया को नहीं दी है। तेजस्वी यादव के दिल्ली रवाना होने से पहले भी मीडिया कर्मियों से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की।
कांग्रेस बिहार में हार के कारणों पर करेगी मंथन
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि यह समीक्षा बैठक है जिसमें चुनाव से जुड़ी हुई बातों पर चर्चा होगी। इसमें बात होगी कि कांग्रेस कहां असफल रही, हार का क्या कारण क्या रहा, जिसे आने वाले समय में सुधारा जाए।
पप्पू यादव भी दिल्ली रवाना
कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी कांग्रेस द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग जा रहे हैं और वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी, किसने चुनाव में क्या किया, किस वजह से पार्टी की हार हुई, कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। आला कमान पूरे मामले पर समीक्षा बैठक करेगा
पप्पू यादव ने कहा कि हम लोग किसी भी ऐसी चीज का विरोध करेंगे जो पॉलिटिकल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राबड़ी जी को बंगला दूसरी जगह दे दिया गया। यह लोग (एनडीए सरकार) आए हैं विकास करने के लिए। यह लोग आए हैं महिलाओं को पैसा देने के लिए, यह लोग आए हैं पॉलिटिकल दुर्भावना फैलाने के लिए। नीतीश कुमार की सरकार द्वारा यह सब किया जा रहा है। इसका विरोध होगा। हो सकता है कोर्ट भी जाएं, किसी स्थिति में इन चीजों को बर्दाश्त हम लोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं, बुलडोजर चल रहा है। यह क्या हो रहा है बिहार में। गरीबों को आप जमीन देंगे नहीं, उनके आशियाने उजाड़े जा रहे हैं।
समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………
UGC की नई नियमावली ने देश सहित बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। अपर कास्ट के बढ़ते आक्रोश...







