ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी ने कांग्रेस पर क्यों लगाए गंभीर आरोप…………….

UB India News by UB India News
November 28, 2025
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
बीजेपी ने कांग्रेस पर क्यों लगाए गंभीर आरोप…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और लेफ्ट के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. संबित पात्रा का कहना है कि साल 2014 से लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी की सोशल मीडिया टीम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत वर्ष का अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है, फिर चाहे उन्‍हें इसके लिए विदेशी ताकतों की ममद ही क्‍यों न लेनी पड़े, विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बयान ही क्‍यों न देने पड़ें.

संबित पात्रा ने बताया कि ‘एक्‍स’ में पिछले दिनों एक फीचर आया है, जिसके बाद अकाउंट होल्‍डर के देश का पता चल सकता है. यह भी पता चलता है कि अकाउंट कहां से ऑपरेट हो रहा है. ऐसे में जब कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पवन खेड़ा का अकाउंट देखा गया, तो अमेरिका बेस्‍ड पाया गया. वहीं, महाराष्‍ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड बेस्‍ड है. वहीं, हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड बेस्‍ड दिखा रहा है.

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

भारत में नैरेटिव सेट कर रहे दुनियाभर में बैठे लोग

संबित पात्रा ने बताया कि हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड एंड्रॉइड ऐप के ज़रिए जुड़ा है. कई इन्फ्लुएंसर्स से जुड़े अकाउंट विदेश में स्थित हैं. प्रतीक सिन्हा: मलेशिया, ऑल्ट न्यूज़: संयुक्त राज्य अमेरिका, द कारवां इंडिया: का अकाउंट अमेरिका से जुड़ा है. वामपंथी और कांग्रेसी इन्फ्लुएंसर्स के ऐसे कई अकाउंट हैं. जिनके अकाउंट पाकिस्तान, बांग्लादेश में स्थित हैं. राहुल गांधी न सिर्फ़ विदेश में भारत के ख़िलाफ़ बोलते हैं या जेनZ की मदद से देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं, बल्कि उन्होंने रणनीति के तहत विदेश में बैठे लोगों को यह काम भी सौंप दिया है. कांग्रेस में काम का बंटवारा है, दुनिया भर में बैठे उनके लोग, जो भारतीय मतदाता नहीं हैं, भारत में नैरेटिव सेट कर रहे हैं.’

कांग्रेस के अकाउंट्स की दिखती है विदेशी लोकेशन’ 
पात्रा ने कहा, “X में कुछ दिन पहले एक नया फीचर आया है। इसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि जो अकाउंटधारी है, वो किस देश का है, अर्थात उसकी लोकेशन क्या है। कांग्रेस के बड़े नेता पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका आधारित है। महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड में आधारित है, लेकिन अभी इन्होंने इसे बदलकर INDIA कर दिया है। हिमाचल कांग्रेस का हैंडल @INCHimachal अकाउंट कनेक्टेड वाया एंड्रॉयड एप थाईलैंड दिखाता है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “भले ही इसके लिए विदेशी ताकतों की मदद लेनी पड़े, भले ही विदेश में जाकर भारत के विरोध में कहना पड़े और भले ही विदेश से अपने अकाउंट्स का संचालन करके भारत में नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जाए। कांग्रेस कहीं से भी पीछे नहीं है।”

भाजपा सांसद ने आगे कहा, ” राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोल रहे हैं। वे केवल जेन-जी से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते हैं बल्कि कांग्रेस में काम का बंटवारा है। इनके लोग अलग-अलग देशों में बैठकर भारत में नैरेटिव सेट कर रहे हैं। वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर का नैरेटिव सेट किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को आत्मसमर्पण की स्थिति में दिखाया गया था।” राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोलते, बल्कि उन्होंने किस योजना और डिजाइन के साथ इस काम को विदेश से करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप और अमेरिका में बैठे उनके लोग, जिनका भारत से कोई लेना-देना नहीं है, वो भारत में नैरेटिव सेट करते हैं। भारत में कुछ ऐसे नैरेटिव जो राहुल गांधी, कांग्रेस और लेफ्ट इकोसिस्टम के कहने पर सेट किए गए, ऐसे तीन नैरेटिव के उदाहरण मैं दूंगा। पहला – वोट चोरी का नैरेटिव सेट किया गया। दूसरा – ऑपरेशन सिंदूर में जो मोदी जी और भारत की सेना को एक तरह से दुर्बल दिखाने की कोशिश की गई, उसके पीछे भी पाकिस्तान, बांग्लादेश और पश्चिम एशिया में बैठे कुछ कांग्रेसी और उनके शुभचिंतकों के हैंडल हैं। तीसरा- संघ, संघ परिवार और मोदी जी पर व्यक्तिगत हमला करने का नैरेटिव भी विदेश से ही संचालित हुआ।”

 

ये 3 नैरेटिव किये जा रहे सेट

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने बताया, ‘राहुल गांधी, कांग्रेस और वामपंथी इकोसिस्‍टम के निर्देश पर इन इन्फ्लुएंसर्स द्वारा भारत में तीन प्रमुख नैरेटिव्‍स सेट किए गए हैं. पहला है ‘वोट चोरी’, दूसरा नैरेटिव यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि पीएम मोदी और सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया. पाकिस्तान, पश्चिम एशिया, बांग्लादेश के हैंडल इसके पीछे थे. तीसरा नैरेटिव संघ और पीएम मोदी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहा है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन………….

महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन.............

श्रमिक को थप्पड़ मारने के मामले में RJD विधायक पर एफआईआर, नाला निर्माण के दौरान मारा था थप्पड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend