ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

UB India News by UB India News
November 19, 2025
in पटना, बिहार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
सीएम नीतीश कुमार मोदी सरकार के जाति जनगणना के फैसले से क्यों खुश हैं?

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अब नए मंत्रिमंडल के घोषित होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। कल सुबह 11.20 के आसपास पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश के साथ NDA के बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। जानिए संभावित नामों के बारे में।
पटना: जदयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक में आखिरकार फैसला हो गया। अघोषित तौर पर एक बात तो तय हो गई कि बिहार के सीएम फिर से नीतीश कुमार ही होंगे, वहीं बीजेपी ने भी कोई बदलाव नहीं करते हुए सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के माथे पर डिप्टी सीएम का ताज बगैर ऐलान किए रख दिया है। जदयू विधायक दल के नेता के तौर पर नीतीश कुमार को चुना गया, जबकि बीजेपी ने विधायक दल के नेता के लिए सम्राट चौधरी और उपनेता के लिए विजय कुमार सिन्हा का नाम तय कर दिया।
कैसी होगी नीतीश के नए मंत्रिमंडल की सूरत
अब सवाल ये है कि बिहार की नई सरकार की मंत्रिमंडल की सूरत कैसे होगी। ये तय है कि 6 विधायक पर एक मंत्री के हिसाब से फिलहाल लोजपा रामविलास को 3 मंत्री पद मिलेंगे। वहीं जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को एक-एक मंत्री पद मिलेगा। वहीं सवाल ये भी है कि जदयू और बीजेपी से कितने मंत्री शपथ लेंगे। इसकी तस्वीर भी करीब-करीब साफ हो गई है।
लोजपा रामविलास, HAM और RLM के संभावित मंत्रियों की लिस्ट
विश्वस्त सूत्रों से बात की तो एक बड़ी जानकारी मिली। सूत्र ने हमें बताया कि लोजपा रामविलास के तीन में एक मंत्री वैशाली के महुआ से जीते संजय कुमार सिंह हो सकते हैं। चिराग पासवान ने उनके लिए NDA में विभाग भी तय करवा लिया है। वहीं बाकी दो मंत्रियों में से एक दलित समुदाय से होंगे। ये भी तय मान कर चलिए कि HAM से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन, जो की MLC भी हैं, वही फिर से मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये भी करीब-करीब तय है कि सासाराम की नई विधायक स्नेहलता (उपेंद्र कुशवाहा) की पत्नी मंत्री बन सकती हैं।
बीजेपी-जदयू से ये नेता बन सकते हैं मंत्री
सीटों के हिसाब से देखें तो 6 विधायक पर एक मंत्री के हिसाब से बीजेपी से 15 से 16 मंत्री बनाए जाएंगे तो जदयू कोटे से 14 से 15 मंत्री होंगे। जदयू से विजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। कुछ नए चेहरे भी जदयू कोटे से मंत्री बन सकते हैं। अब बात बीजेपी की करें तो ये लगभग तय है कि ज्यादातर पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में रिपीट किया जा सकता है। इसका उदाहर ऐसे समझ लीजिए कि विधायक दल के फैसले से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तो तय हो चुके हैं यानी रिपीट होने जा रहे हैं। इसके अलावा नितिन नवीन, नीरज बबलू समेत कुछ और मंत्री भी बन सकते हैं। हालांकि ये भी चर्चा है कि कुछ नए चेहरों को बीजेपी भी अपनी तरफ से जगह देगी। लेकिन इतना तय मान लीजिए कि नीतीश कुमार के पूरे मंत्रिमंडल को आकार लेने में समय लगेगा। अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा मंत्री ही शपथ लेंगे, जो ज्यादा से ज्यादा 20 होंगे। नीतीश कुमार इसके बाद अपने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद खरमास बाद का ही समय चुन सकते हैं, यानि की 14 से 15 जनवरी के बाद।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट का बड़ा फैसला ,पूर्व IAS समेत 2 पर चलेगा केस

जिनका एक बोतल खून देने के नाम पर सूख जाता है खून.. लालू को किडनी देने की बारी आई तो कौन बेटा भाग गया?

‘आतंक’ की फैक्टरी अल फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की ED रिमांड; रात में लगी अदालत

'आतंक' की फैक्टरी अल फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की ED रिमांड; रात में लगी अदालत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend