ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में NDA की प्रचंड जीत में RSS ने कैसे निभाई भूमिका?

UB India News by UB India News
November 18, 2025
in खास खबर, संपादकीय
0
बिहार में NDA की प्रचंड जीत में RSS ने कैसे निभाई भूमिका?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है। NDA ने राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 202 सीटों पर जीत हासिल की है और सत्ता को बरकरार रखा है। अब बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जारी है। आपको बता दें कि बिहार में एनडीए की जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी बड़ी भूमिका मानी जा रही है। संघ की सक्रियता के कारण बिहार में भाजपा का ग्राफ काफी ज्यादा बढ़ा है। आइए जानते हैं कि संघ ने कैसे निभाई है इस जीत में बड़ी भूमिका।

RSS ने 20 लाख युवाओं पर ध्यान केंद्रित

बिहार में संघ और उसके सहयोगी संगठनों ने लगभग 20 लाख युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया था। जमीनी स्तर के मतदाताओं के साथ नए मतदाताओं को मतदान केंद्र तक खींच लाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बड़ी भूमिका रही। RSS बार-बार यह दोहरा रहा था कि शत-प्रतिशत मतदान हो, शत प्रतिशत मुहिम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बड़ी हिस्सेदारी देखी गई। जिसका परिणाम यह रहा की बिहार के दोनों चरणों में हुए चुनाव में वोटिंग परसेंटेज में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

ABVP ने पहले ही शुरू कर दी चुनाव की तैयारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, संघ परिवार के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चुनाव के ऐलान से पहले ही चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी थी। एक-एक विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, कैंपस एंबेसडर, युथ क्लब आदि तैयार किए गए और नये मतदाताओं से संपर्क साधने पर जोर दिया गया।

हर गांव में 15 से 20 कार्यकर्ता लगे थे

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संघ एवं उसके सहयोगी संगठन के स्वयंसेवक घर-घर जाकर बूथ लेवल पर मीटिंग करते थे और लोगों को समझते थे। लोगों के बीच में जो एनडीए को लेकर कंफ्यूजन था, उसको दूर करने का काम संघ एवं उसके सहयोगी संगठनों ने किया, और उन्हें एनडीए के पक्ष में कन्वर्ट करने का कार्य किया। संघ एवं उसके सहयोगी संगठनों का पूरा ध्यान ग्रामीण अंचलों पर बहुत ज्यादा था। हर गांव में 15 से 20 कार्यकर्ता काम में जुटे हुए थे, लोगों का फीडबैक एकत्र कर रहे थे, फीडबैक के आधार पर उन क्षेत्रों में चुनावी रणनीति उसी हिसाब से तय की जा रही थी।

बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 202 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। NDA में भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा (RV) को 19, हम (एस) को 5, आरएलएम को 4 सीटें मिलीं। वहीं, महागठबंधन में राजद को 25, कांग्रेस को 6, भाकपा (माले) लिबरेशन को 2 और माकपा को 1 सीट यानी कुल मिलाकर 34 सीटें मिली।  AIMIM को 5, बसपा को 1 और IIP को 1 सीट मिली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
नवनियुक्त मंत्रियों को सीएम नीतीश ने दी बधाई

बिहार: सरकार में नीतीश कुमार हर बार गृह मंत्रालय क्यों रखते हैं अपने पास? जानिए- क्या है कारण

चुनावी मूड में तेज प्रताप, ‘जनशक्ति जनता दल’ नाम से नई पार्टी!, लालू और तेजस्वी को देंगे टक्कर

मेरे माता-पिता के साथ मानसिक उत्पीड़न.. तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से की दखल की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend