ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आतंकवाद की वकालत… अंग्रेजी में तकरीर ,आतंकी उमर का वीडियो सामने आया , अल-फला ग्रुप के ठिकानों पर सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई .

UB India News by UB India News
November 19, 2025
in अपराध, दिल्ली
0
आतंकवाद की वकालत… अंग्रेजी में तकरीर ,आतंकी उमर का वीडियो सामने आया , अल-फला ग्रुप के ठिकानों पर सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई .
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की फिराक में रहे आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद नबी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में उमर अंग्रेजी में तकरीर करता हुआ दिखाई दे रहा है और आत्मघाती बमबारी को जायज ठहरा रहा है। वीडियो में उमर अकेला नजर आ रहा है और उसने एक कमरे में बैठकर यह वीडियो रिकॉर्ड किया है।
Delhi Blast Case: Umar nabi New Video English Speech Advocates Terrorism Red Fort Bomb Blast
उमर का वीडियो – फोटो : अमर उजाला
आत्मघाती हमलों पर उमर का विवादास्पद तर्क
वीडियो में उमर ने आत्मघाती हमलों की अवधारणा को गलत समझे जाने का दावा किया है। उसका कहना है कि लोग इस विचार की मूल भावना को समझने में असफल रहते हैं कि आत्मघाती बम विस्फोट का असली मतलब क्या है। उसने स्वीकार किया कि इसके खिलाफ कई तरह के विरोधाभास और अनगिनत तर्क मौजूद हैं।
Delhi Blast Case: Umar nabi New Video English Speech Advocates Terrorism Red Fort Bomb Blast
डॉ. उमर और पुलवामा में उसका जमींदोज घर – फोटो : ANI
वीडियो में उमर मोहम्मद ने कहा कि “जिसे आत्मघाती बम विस्फोट कहा जाता है, वह अवधारणा बहुत ही गलतफहमी में से एक है। यह एक शहादत अभियान है… जिसे इस्लाम में जाना जाता है।” वह आगे स्वीकार करता है कि इस अवधारणा के खिलाफ कई तर्क दिए गए हैं, और इसमें विरोधाभास भी है। उमर के अनुसार, “शहादत” अभियान वह होता है जिसमें व्यक्ति यह मान लेता है कि उसकी मौत किसी खास जगह और समय पर होगी तो वह एक खतरनाक मानसिक अवस्था में पहुंच जाता है। वह मानने लगता है कि मौत ही उसका अंतिम लक्ष्य है।
Delhi Blast Case: Umar nabi New Video English Speech Advocates Terrorism Red Fort Bomb Blast
आतंकी उमर का वीडियो –
डॉ. उमर मोहम्मद ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि उसकी मौत कब और कहां होगी, और यह तभी संभव है जब यह नियति में लिखा हो। उसने अपने वीडियो संदेश में कहा कि “मौत से मत डरो।”
Delhi Blast Case: Umar nabi New Video English Speech Advocates Terrorism Red Fort Bomb Blast
दिल्ली में धमाके के बाद जले वाहन –
कट्टरपंथी सोच का प्रमाण
वीडियो में उमर मोहम्मद का अंग्रेजी लहजा अलग और स्पष्ट है। उसकी बातों से यह स्पष्ट होता है कि वह आत्मघाती बम विस्फोट और “शहादत” जैसे विषयों पर गहराई से विचार करता था, जो उसकी पूरी तरह से कट्टरपंथी सोच को दर्शाता है। एक शांत और संयमित व्यक्ति द्वारा जघन्य कृत्य को सही ठहराने का यह वीडियो, भारत में आतंकवाद के एक नए, शिक्षित, कट्टरपंथी चेहरे को सामने लाता है।
Delhi Blast Case: Umar nabi New Video English Speech Advocates Terrorism Red Fort Bomb Blast
दिल्ली में धमाके के बाद जले वाहन –
सोच-समझकर रची गई साजिश
यह वीडियो इस बात की भी पुष्टि करता है कि दिल्ली कार विस्फोट की योजना बहुत सोच-समझकर बनाई गई थी। यह इस अटकल को खारिज करता है कि विस्फोटकों को ले जाते समय यह अनजाने में हुआ होगा। यह घटना भारत में सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर चुनौती पेश करती है, जो ऐसे कट्टरपंथी तत्वों से निपटने की रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर हैं।
किसने दी धमाके वाली कार, मैडम सर्जन थी सरदार…

दिल्ली बम धमाका मामले में अब तक 25 से ज्यादा गिरफ्तारी जांच एजेंसी कर चुकी हैं. लेकिन इसमें आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी, डॉ. शाहीन समेत चार बड़े किरदार अब सामने आ रहे हैं. इनमें से किसी ने हमले में इस्तेमाल कार दी तो किसी ने हमले के लिए कोआर्डिनेशन की पूरी जिम्मेदारी संभाली और उमर वो आत्मघाती हमलावर बना. उमर उन नबी का आत्मघाती हमले से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो इसे इस्लाम में जायज ठहराता नजर आ रहा है.

डॉ. उमर उन नबी

अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाला आतंकी डॉक्टर उमर उन नबी की भूमिका आत्मघाती हमले को अंजाम देने की थी. हमले के लिए इकट्ठा 30 लाख की रकम भी उसे सौंपी गई थी. साथियों की गिरफ्तारी के बीच वो फरीदाबाद मे धमाके वाली कार लेकर दिल्ली आया और लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास अपनी कार उड़ा दी. जांच एजेंसी को शक है कि वो शू बांबर था, यानी उसके जूते में बम फिट था, जिससे पूरी कार में रखे विस्फोटक में धमाका हुआ.

डॉ. शाहीन संभाल रही थी कम्यूनिकेशन नेटवर्क

अल फलाह यूनिवर्सिटी की डॉ. शाहीन पूरे आतंकी नेटवर्क के बीच कम्यूनिकेशन की मुख्य कड़ी थी. उसने वुल्फ पैक नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था, जो रात 11 से 2 बजे के बीच एक्टिव होता था. इसमें शाहीन का कोडवर्ड अल्फा था और बाकी अन्य आतंकी भी ऐसे कोडनेम से जुड़े थे. डॉ. शाहीन के इस ग्रुप से कई महिलाओं के जुड़ने की भी खबर है. डॉ. शाहीन, डॉ. मुजम्मिल, उमर और आदिल अल फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 के कमरा नंबर 13 में गोपनीय मीटिंग भी करते थे.

आमिर राशिद अली ने दिलाई थी कार

दिल्ली ब्लास्ट में आमिर का किरदार कार मुहैया कराने का था. उसने ही उमर को आत्मघाती हमले में इस्तेमाल i20 दी थी. जम्मू-कश्मीर के पंपोर का रहने वाला था. उसने आमिर को कार खरीदने के लिए दिल्ली में अपने नेटवर्क का इस्तेमाल किया था. हमले के बाद से वो फरार था.

ड्रोन अटैक में एक्सपर्ट जासिर बिलाल वानी

एनआईए ने ड्रोन अटैक करने में माहिर जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को भी गिरफ्तार किया है. दानिश ड्रोन और रॉकेट बनाने का विशेषज्ञ था और ये जैश ए मोहम्मद की भारत में हमास जैसे अटैक की साजिश रच रहा था. वो उमर और आदिल का बेहद करीबी था.

अल फलाह ट्रस्ट से जुड़े 24 ठिकानों पर मारा छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (18 नवंबर) सुबह दिल्ली के ओखला स्थित अल-फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 24 ठिकानों पर छापा मारा है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) से जुड़े एक मामले के तहत की गई है. जांच एजेंसी को संदेह है कि यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े मालिकों और प्रबंधन ने बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों को अंजाम दिया है. इसी वजह से उनके ठिकानों पर दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों की तलाश की जा रही है.

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने मंगलवार सुबह अल-फलाह ट्रस्ट के ओखला स्थित मुख्य दफ्तर, यूनिवर्सिटी कैंपस और प्रबंधन से जुड़े लोगों के निजी घरों सहित कई लोकेशंस पर एक साथ छापेमारी की. दिल्ली के जामिया नगर और ओखला विहार से लेकर फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस तक ईडी की कई टीमें तड़के से ही तैनात हैं.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

जांच में पता चला है कि अल-फलाह ग्रुप से जुड़ी 9 कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं और शुरुआती जांच में इनके शेल कंपनियां होने के कई संकेत मिले हैं. दिए गए पते पर कोई ऑफिस नहीं मिला, न ही बिजली-पानी के उपयोग का कोई रिकॉर्ड मिला. कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया, EPFO और ESIC में कोई फाइलिंग नहीं मिली और कागजों में इन्हें बड़ी कंपनियां दिखाया गया था.

कई कंपनियों में एक ही डायरेक्टर और साइनटरी कॉमन पाए गए, बैंक स्टेटमेंट में सैलरी ट्रांसफर बेहद कम दिखा और HR से जुड़े कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे. लगभग सभी कंपनियां एक ही पैटर्न पर बनाई गई थीं और इनके संपर्क विवरण भी एक जैसे मिले. जांच में अल-फलाह ग्रुप द्वारा UGC और NAAC मान्यता से जुड़े दावों पर भी सवाल उठे हैं और अब इस संबंध में संबंधित एजेंसियों से जानकारी मांगी गई है.

कई और ठिकानों पर दी जा सकती है दबिश

सूत्रों के मुताबिक, जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ईडी ने मौके से अहम दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई डिजिटल डिवाइस कब्जे में ले लिए हैं. कार्रवाई अभी जारी है और शाम तक अन्य ठिकानों पर भी दबिश की संभावना जताई जा रही है.

छापेमारी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संबंधित इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. फिलहाल किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं.

विदेशी फंडिंग और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ईडी ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी और इसके संचालकों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया था. आरोप है कि यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों की अवैध फंडिंग की गई, विदेशी दान (FCRA) नियमों का उल्लंघन हुआ और संपत्तियों के गलत इस्तेमाल से काले धन को वैध रूप दिया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 5, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

Next Post
बिहार में नई NDA सरकार की तैयारी तेज, दिल्ली में आज होगी बड़ी बैठक

बिहार में नई NDA सरकार की तैयारी तेज, दिल्ली में आज होगी बड़ी बैठक

बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण, PM समेत कई राज्यों के CM शामिल होंगे

बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण, PM समेत कई राज्यों के CM शामिल होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend