ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में ‘जातीय संग्राम’

UB India News by UB India News
November 9, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज , पीएम मोदी 24 फरवरी को आएंगे बिहार दौरे पर……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार रविवार शाम 5 बजे थम जाएगा। फिर 11 नवंबर को राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सभी दलों ने अंतिम दौर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिलों में मतदान होना है। इस दूसरे चरण में 32 सीटों पर ‘जातीय संग्राम’ देखने को मिलेगा।

32 सीटों पर एक ही जाति के उम्मीदवारों के बीच टक्कर

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 122 में से 32 विधानसभा सीटों पर एक ही जाति के उम्मीदवारों के बीच सीधी लड़ाई देखने को मिल रही है। नरपतगंज, बेलहर, नवादा और बेलागंज सीटों पर यादव बनाम यादव की ‘जंग’ देखने को मिलेगी। इन चारों सीटों पर एनडीए और महागठबंधन दोनों दलों ने यादव प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं अररिया, जोकीहाट, बहादुरगंज और अमौर सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

जाति समूह सीटों की संख्या उम्मीदवार की स्थिति
यादव 4 नरपतगंज, बेलहर, नवादा और बेलागंज में NDA और महागठबंधन दोनों से यादव उम्मीदवार
मुस्लिम 4 अररिया, जोकीहाट, बहादुरगंज और अमौर विधानसभा सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार आपस में पछाड़ने में लगे
धानुक 3 फुलपरास, सिकटी, रूपौली सीट पर धानुक बनाम धानुक के बीच मुकाबला
पासवान 3 कोढ़ा, पीरपैंती और बोधगया सीट पर पासवान बनाम पासवान की ‘टक्कर’
राजपूत 3 वजीरगंज, राममढ़ और औरंगाबाद सीट पर राजपूत बनाम राजपूत
मुसहर 3 रानीगंज, बाराचट्टी और सिकंदरा में मुसहर बनाम मुसहर की ‘जंग’
ब्राह्मण 2 नरकटियागंज और बेनीपट्टी में ब्राह्मण बनाम ब्राह्मण की ‘लड़ाई’
वैश्य 2 कटिहार और मोतिहारी में वैश्य बनाम वैश्य का मुकाबला
रविदास 2 रविदास बनाम रविदास
अन्य (1-1 सीट) 5 पातर, खरवार, संताल, कुशवाहा और भूमिहार प्रत्याशी अपनी ही जाति के प्रतिद्वंद्वियों को चित करने पर तुले हैं

नेपाल सीमा 11 नवंबर तक सील

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में नेपाल की सीमा से लगने वाले जिले जैसे अररिया, सीतामढ़ी भी शामिल हैं। इसके चलते मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 11 नवंबर की रात तक बॉर्डर पूरी तरह सील रहेगा। इस दौरान सीमा पार आवाजाही पर रोक रहेगी। दिघलबैंक स्थित एसएसबी की 12वीं वाहिनी की एफ कंपनी ने शनिवार को ग्राम समन्वय बैठक की। कंपनी कमांडर प्रिय रंजन चकमा ने सीमावर्ती ग्रामीणों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
कुछ दिन पहले राहुल और तेजस्वी ने एक यात्रा निकाली थी, ये यात्रा उन्होंने,…………………

कुछ दिन पहले राहुल और तेजस्वी ने एक यात्रा निकाली थी, ये यात्रा उन्होंने,.....................

मेरे हाइड्रोजन बम पर EC और मोदी चुप क्यों………….

मेरे हाइड्रोजन बम पर EC और मोदी चुप क्यों.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend