ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में PM का रोड शो ,आरा-नवादा में भी भरेंगे चुनावी हुंकार , NDA नेताओं संग पटना में डिनर करेंगे PM मोदी………….

UB India News by UB India News
November 3, 2025
in पटना, बिहार
0
गुजरात के वडोदरा में PM का रोड शो ,  ‘मोदी है तो हिंदुस्तान है हमारा…’ पीएम के स्वागत में बोले लोग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरा और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पटना में 2.8 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी रोड शो के जरिए पटना की 14 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश करेंगे।

पीएम मोदी का रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा, जो पटना के प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ेगा। रोड शो शाम 5 बजे से शुरू होने की संभावना है। पूरे रास्ते में 10 स्वागत पॉइंट बनाए जा रहे हैं, जहां प्रधानमंत्री का स्वागत फूल, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

दिनकर चौराहा से शुरू होकर पीएम मोदी का रोड शो गांधी मैदान के उद्योग भवन तक खत्म होगा। पीएम के रोड शो में सीएम नीतीश शामिल नहीं होंगे। वो आज मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा और मधेपुरा में जनसभा करेंगे। इसके बाद रात में मधेपुरा में ही रुकेंगे।

वहीं 4 नवंबर को पीएम मोदी बिहार की महिलाओं के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे, जबकि पहले फेज के वोटिंग वाले दिन यानी 6 नवंबर को उनकी गलपुर एयरपोर्ट मैदान और अररिया के फारबिसगंज में जनसभा होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से तमाम नेताओं के दौरे, जनसभाओं और प्रचार अभियानों का सिलसिला तेज हो गया है। इस कड़ी में आज यानी 02 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनावी मैदान संभालने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा आज के लिए ही निर्धारित है। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी आरा, नवादा और पटना में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पहली सभा आरा और दूसरी नवादा में

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की पहली जनसभा भोजपुर जिले के आरा में होगी। दोपहर 1.30 बजे पीएम मोदी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी नवादा में आयोजित दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे आयोजित इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के जुटने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस दौरान मंच से पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे।

आरा-नवादा के बाद पटना जाएंगे पीएम मोदी

जनसभाओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजधानी पटना पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जानकारी के अनुसार, शाम 5.25 बजे राजधानी पटना में पीएम मोदी राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे। पुष्पांजलि के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम 5.30 बजे पटना में एक भव्य रोड शो करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी शाम 6:45 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे और राज्यवासियों की शांति, समृद्धि व एकता की कामना करेंगे।

जानिए पीएम मोदी के पटना रोड शो का रूट प्लान

पटना ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिनकर गोलंबर से नाला रोड, नाला रोड से बारी पथ, मछुआ टोली से बारी पथ, खेतान मार्केट, हथुआ मार्केट से बकरगंज, वैशाली गोलंबर से दिनकर गोलंबर, और अप्सरा गोलंबर से नाला रोड गोलंबर सहित कई कनेक्टिंग रास्तों पर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। इन रास्तों पर सिर्फ फायर टेंडर, एम्बुलेंस, मरीजों की गाड़ियां, न्यायिक गाड़ियां, चुनाव ड्यूटी वाली गाड़ियां, और सही पास वाली गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी। रोड शो में हिस्सा लेने वाले आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गांधी मैदान, पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, डबल-डेकर पुल के नीचे, मोइन-उल-हक स्टेडियम और शाखा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
मेक्सिको में ‘डिपार्टमेंटल स्टोर’ में लगी महाभीषण आग, घातक विस्फोट से 23 लोगों की मौत

मेक्सिको में ‘डिपार्टमेंटल स्टोर’ में लगी महाभीषण आग, घातक विस्फोट से 23 लोगों की मौत

बिहार की ताजा खबर : Live Update

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः बिहार के चुनावी समर में आज पीएम मोदी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी बेगूसराय और खगड़िया में करेंगे प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend