ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 97 तेजस Mk1A फाइटर जेट, HAL के साथ हुआ 62,370 करोड़ का करार

UB India News by UB India News
September 26, 2025
in खास खबर, सेना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार (25 सितंबर 2025) को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भारतीय वायुसेना के लिए 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) Mk1A (तेजस) फाइटर जेट बनाने का ऑर्डर दिया. केंद्र सरकार ने  इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के साथ 62,370 करोड़ रुपए की डील पर साइन किए, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है.

इन 97 LCA Mk1A विमानों में 68 सिंगल सीटर फाइटर जेट और 29 डबल सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट विमान शामिल हैं. इन विमानों की डिलीवरी 2027-28 से शुरू होगी और छह सालों में पूरी की जाएगी. इनमें 64 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामानों और 67 नए स्वदेशी उपकरण का इस्तेमाल होगा, जो आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की ओर से इस बड़ी खरीद को हरी झंडी दिए जाने के लगभग एक महीने बाद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं. एयरोस्पेस क्षेत्र की इस सरकारी दिग्गज कंपनी के साथ किया गया यह दूसरा ऐसा डील है.

रक्षा मंत्रालय की ओर से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को तेजस फाइटर जेट के लिए दूसरी बार ऑर्डर मिला है. फरवरी 2021 में केंद्र सरकार ने HAL को 83 मार्क 1A का ऑर्डर दिया था. इसके लिए 46,898 करोड़ रुपये की डील हुई थी, जिसकी डिलीवरी के लिए 2028 तक का समय तय किय गया.

सिंगल इंजन वाला एमके-1A, भारतीय वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमानों की जगह लेगा. भारतीय वायुसेना इन लड़ाकू विमानों को शामिल करना चाहती है क्योंकि उसके लड़ाकू स्क्वाड्रन की संख्या आधिकारिक तौर पर स्वीकृत 42 से घटकर 31 रह गई है.

वायुसेना की शक्ति में बढ़ोतरी

तेजस Mk1A विमानों के शामिल होने से वायुसेना को तेज़, आधुनिक और भरोसेमंद लड़ाकू विमान मिलेंगे। इससे मौजूदा स्क्वाड्रन स्ट्रेंथ को बढ़ावा मिलेगा और MiG-21 जैसे पुराने विमानों के चरणबद्ध हटने के बाद बनी कमी को पूरा किया जा सकेगा।

रक्षा उद्योग को मिलेगा प्रोत्साहन

इस करार से न केवल भारतीय वायुसेना की ताकत में बढ़ोतरी होगी, बल्कि घरेलू रक्षा उद्योग और आपूर्ति शृंखला (supply chain) को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। HAL और इसके साथ काम करने वाली भारतीय कंपनियों को तकनीकी और आर्थिक रूप से बड़ा लाभ होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप का एक और टैरिफ धमाका, 1 अक्टूबर से अब दवाओं पर 100% आयात शुल्क , अमेरिका को 30% दवाएं एक्सपोर्ट करता है भारत

डोनाल्ड ट्रंप का एक और टैरिफ धमाका, 1 अक्टूबर से अब दवाओं पर 100% आयात शुल्क , अमेरिका को 30% दवाएं एक्सपोर्ट करता है भारत

60 साल तक सेवा के बाद 26 सितंबर को रिटायर होगा मिग-21……………..

देश के पहले मिग-21 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान की आखिरी विदाई, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने उड़ाया मिग 21, 62 साल बाद हुआ रिटायर , .....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend