ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोमांच और जोश से भरपूर मैच में भारत ने 6 विकेट से पाकिस्तान को हराया………….

UB India News by UB India News
September 23, 2025
in क्रिकेट, खास खबर
0
रोमांच और जोश से भरपूर मैच में भारत ने 6 विकेट से पाकिस्तान को हराया………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशिया कप 2025 के सुपर-4 के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को शानदार अंदाज में 6 विकेट से हराया। इस तरह भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों को रोमांच और जोश से भरपूर क्रिकेट देखने को मिला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 171/5 का स्कोर खड़ा किया। साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन अर्धशतक जमाते हुए 58 रन बनाए। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। अभिषेक ने महज 39 गेंदों में 74 रन ठोक डाले, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली। वहीं, शुभमन गिल ने 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। दोनों ने पहले 10 ओवर में ही 100 से ज्यादा रन जोड़ दिए और पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद 18.5 ओवर में भारत ने मैच अपने नाम कर लिया।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

दुबई में भारत की 8वीं जीत

इस जीत के साथ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भारत के लिए खास बन गया। पाकिस्तान पर मिली यह जीत भारत की इस मैदान पर आठवीं T20I जीत रही। इस तरह भारत ने दुबई में कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स को पीछे छोड़ दिया, जहां भारत ने अब तक 7 जीत दर्ज की हैं। आपको जानकर हैरानी होगी टीम इंडिया ने जिन 5 स्टेडियम में सबसे ज्यादा T20I मैच जीते हैं, उनमें सिर्फ एक ही घरेलू मैदान शामिल हैं। टॉप-5 में केवल एक ही भारतीय घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स है। यानी टीम इंडिया का घर के बाहर ज्यादा डंका बज रहा है।

भारत ने किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा T20I जीत कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दर्ज की हैं। भारत ने 11 जीत यहां दर्ज की हैं। इसके बाद 10 जीत के साथ मीरपुर का शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम दूसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे का हरारे स्पोर्ट्स क्लब 9 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है। अब दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम 8 जीत के साथ भारत के लिए चौथा सबसे लकी स्टेडियम बन गया है।

भारत के आगे नहीं टिक पाता पाकिस्तान
इस जीत के साथ ही यह तय हो गया है कि पाकिस्तान की टीम भारत के आगे नहीं टिक पाती है। दोनों टीमों के बीच सभी प्रारूपों में पिछले सात मैचों में पाकिस्तान एक बार भी भारत को नहीं हरा पाया है। भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण में पाकिस्तान को छह विकेट से और ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम ने छह विकेट से दर्ज की थी, जबकि पिछले साल टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से शिकस्त दी थी। वनडे विश्व कप 2023 में भी पाकिस्तान को भारत से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इससे पहले एशिया कप 2023 में भारत ने 228 रनों से जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं टी20 विश्व कप 2022 में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी तो भारत चार विकेट से इस मैच को अपने नाम करने में सफल रहा था।
गिल-अभिषेक की शतकीय साझेदारी
भारत के लिए अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। मौजूदा टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए पहली 100+ साझेदारी है। पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे। भारत के लिए राहत की बात यह रही कि मौजूदा टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए जूझ रहे शुभमन गिल का बल्ला इस मैच में जमकर चला। गिल और अभिषेक के बीच साझेदारी को फहीम अशरफ ने गिल को आउट कर तोड़ा। अशरफ ने गिल को बोल्ड किया जो अर्धशतक लगाने से चूक गए। गिल ने 28 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए।
तिलक ने लगाया जीत का चौका
गिल के आउट होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके कुछ देर बाद अबरार अहमद ने अभिषेक शर्मा की पारी का अंत कर भारत को तीसरा झटका दिया। तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। हारिस रऊफ ने संजू सैमसन को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। सैमसन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, लेकिन 17 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। फिर तिलक और हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी और तिलक ने जीत का चौका लगाया। तिलक 19 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 और हार्दिक सात गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की खराब फील्डिंग
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में खराब फील्डिंग का प्रदर्शन किया। भारत ने जहां इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन किया था, वहीं इस मैच में फील्डिंग में उसके खिलाड़ियों ने निराश किया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों, विशेषकर सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इसका पूरा फायदा उठाया और अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने इस मैच में कुल चार कैच छोड़े। पहला कैच पारी के पहले ही ओवर में छूटा, जब अभिषेक शर्मा ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर फरहान का आसान कैच टपका दिया। उस समय फरहान खाता भी नहीं खोल पाए थे। दूसरा मौका पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर आया, जब कुलदीप यादव की गेंद पर फरहान 16 रन के स्कोर पर थे और कैच हाथ में होते हुए भी पकड़ नहीं पाए। तीसरा जीवनदान फिर अभिषेक शर्मा ने ही दिया, जिन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर फरहान का कैच छोड़ दिया। उस समय फरहान का स्कोर 39 रन था। फरहान ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। फरहान ने इसके बाद बल्ले को हवा में लहराया और बंदूक का इशारा किया। इसके बाद चौथा कैच 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छूटा जब शुभमन गिल ने फहीम अशरफ का कैच हाथ से निकाल दिया। इन चार मौकों ने पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने का मौका दिया।
वापसी पर चमक नहीं बिखेर सके बुमराह
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। बुमराह ने तीन ओवर ही में 34 रन लुटा दिए। भारत ने एशिया कप में सुपर चार के मैच के लिए बुमराह की प्लेइंग-11 में वापसी कराई थी, लेकिन वह इस मैच में महंगे रहे। बुमराह ने चार ओवर के अपने स्पैल में 45 रन दिए, जबकि उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह ने इस दौरान 11.20 की इकॉनोमी से रन लुटाए। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए, जबकि सैम अयूब ने 21, मोहम्मद नवाज ने 21, फखर जमां ने 15 और हुसैन तलत ने 10 रन बनाए। वहीं, फहीम अशरफ 20 और कप्तान सलमान आगा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से शिवम दुबे को दो विकेट मिले, जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
पाकिस्तानी एयर फोर्स ने पाकिस्तान में ही गिराए कई बम, 24 लोगों की मौत; कई घायल

पाकिस्तानी एयर फोर्स ने पाकिस्तान में ही गिराए कई बम, 24 लोगों की मौत; कई घायल

शेयर बाजार में मची तबाही , सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का ,रिलायंस-अडाणी सभी लहूलुहान

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, H-1B वीजा पर ट्रंप के नए फैसले से क्रैश हुए IT कंपनियों के स्टॉक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend