ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति चुनाव में इस बार कम पड़ेंगे 7 वोट, JK के साथ लगातार दूसरी बार होगा ऐसा

UB India News by UB India News
August 29, 2025
in खास खबर
0
कौन होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

9 सितंबर को उपराष्ट्रपति का चुनाव है. जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद ये पद खाली हुआ था.  2022  को उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी. अगस्त, 2027 तक उनका कार्यकाल था. धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने का ऐलान किया था. लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत के कारण एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन गौर करने वाली बात है कि इस चुनाव में 7 वोट कम पड़ेंगे. वहीं, लगातार दूसरी बार ऐसा भी होगा कि जब जम्मू कश्मीरकी ओर से कोई भी राज्यसभा सांसद किसी बड़े चुनाव में वोट नहीं डाल पाएगा. इससे पहले 2022 में राष्ट्रपति के चुनाव में ऐसा हुआ था.

बता दें कि 15 फरवरी, 2021 के बाद से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से राज्यसभा में कोई सांसद नहीं रहा है. आखिरी बार यहां से गुलाम नबी आजाद और नाजिर अहमद थे. इन दोनों नेताओं का कार्यकाल 15 फरवरी, 2021 को पूरा हुआ था. इससे पहले 10 फरवरी को फयाज मीर और शमशेर सिंह रिटायर हुए थे. जम्मू कश्मीर में विधानसभा का चुनाव होने के 10 महीने बाद भी यहां के लिए अब तक राज्यसभा का चुनाव नहीं हो सका है. बता दें उपराष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट डालते हैं.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

कम पड़ेंगे 7 वोट

इस बार के चुनाव में 7 वोट कम पड़ेंगे. 543 सदस्यों वाली लोकसभा में एक सीट रिक्त है. पश्चिम बंगाल की बशीरघाट खाली है. इसके अलावा राज्यसभा में 6 सीटें रिक्त हैं. इनमें जम्मू कश्मीर की 4 और झारखंड- पंजाब की एक एक सीट है. आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद पंजाब में राज्यसभा की सीट खाली हुई थी. वहीं, JMM के शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड की एक सीट रिक्त हुई.

दोनों सदनों को मिलाकर कुल 781 सीटें हैं. चुनाव जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 391 वोटों की जरूरत पड़ेगी. लोकसभा में एनडीए के पास 293 वोट हैं तो राज्यसभा में 129 वोट हैं. ऐसे में सत्तापक्ष के पास कुल 422 सांसदों का समर्थन है.

चुनाव आयोग की मांग को सरकार ने किया खारिज

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों का कार्यकाल अलग-अलग करने के लिए निर्वाचन आयोग के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधि मंत्रालय ने चुनाव आयोग को बताया कि कानून में इस तरह के आदेश का कोई प्रावधान नहीं है.

अनुच्छेद 83 के तहत, राज्यसभा एक स्थायी सदन है जिसके एक-तिहाई सदस्य हर दूसरे वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं. इनका कार्यकाल 6 साल का होता है. चुनाव आयोग ने इस वर्ष की शुरुआत में कानून मंत्रालय को पत्र लिखकर राष्ट्रपति के आदेश की मांग की थी, जिससे जम्मू-कश्मीर की सीटों का कार्यकाल इस प्रकार निर्धारित हो कि एक-तिहाई सीटें हर दो साल में रिक्त हो जाएं.

पिछले 30 वर्षों में कई बार राष्ट्रपति शासन लागू होने के कारण राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर की सीटों का कार्यकाल एक साथ हो गया है. पंजाब और दिल्ली में भी ऐसी ही स्थिति है, क्योंकि पहले इमजरेंसी की घोषणा की गई थी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991 के तहत नई विधानसभा का गठन किया गया था. चुनाव आयोग ने केवल जम्मू-कश्मीर के लिए राष्ट्रपति के आदेश की मांग की थी.

जम्मू-कश्मीर के चार राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल फरवरी 2021 में समाप्त हो गया था, जब केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रपति शासन के अधीन था. पिछले साल अक्टूबर में नई विधानसभा का चुनाव हुआ था, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक राज्यसभा की चार सीटों को नहीं भरा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
बिहार फतह की रणनीति तय कर गए अमित शाह , ‘मिशन 225’ का नारा बुलंद, चुनावी रणनीति पर सभी सहयोगी सहमत

बिहार में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल !

‘वोटर अधिकार यात्रा’ से कितना एकजुट हुआ INDIA गठबंधन

‘वोटर अधिकार यात्रा’ से कितना एकजुट हुआ INDIA गठबंधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend