ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वोटर अधिकार यात्रा का आज 10वां दिन : बिहार में महागठबंधन का पावर शो, राहुल, प्रियंका और रेवंत रेड्डी रहेंगे एक मंच पर………………

UB India News by UB India News
August 27, 2025
in बिहार, सुपौल
0
वोटर अधिकार यात्रा का आज 10वां दिन : बिहार में महागठबंधन का पावर शो, राहुल, प्रियंका और रेवंत रेड्डी रहेंगे एक मंच पर………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन राहुल गांधी को बहन प्रियंका का साथ मिला है। एक दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को सुपौल से यात्रा फिर शुरू हो रही। इसमें प्रियंका के अलावे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी जुड़े हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी गाड़ी में हैं। राहुल का काफिला सुपौल के ITI कॉलेज मैदान से आगे बढ़ा है। इस दौरान भीड़ से ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगे। वहीं प्रियंका गांधी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करतीं नजर आईं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह 8 बजे सुपौल जिला मुख्यालय स्थित हुसैन चौक से “वोटर अधिकार यात्रा” की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। सोमवार को जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रंजीत रंजन ने यात्रा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की और बताया कि 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एसआईआर मुद्दे पर विशाल जनसभा का भी आयोजन होगा।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

तेजस्वी बोले- NDA का मतलब ‘नहीं देंगे अधिकार’

सुपौल से होते हुए ये यात्रा मधुबनी में एंट्री करेगी। इसके बाद लोहिया चौक पर एक जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के दौरान सिजौलिया में अति पिछड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहां पर ही लंच ब्रेक होगा। इसके बाद राहुल गांधी का काफिला मोहन चौक होते हुए आगे बढ़ेगा। सकरी में जनसभा के बाद राहुल रात में वही रुकेंगे। आज की यात्रा में तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी के शामिल होने की तेज चर्चा है। इधर, पटना से सुपौल के लिए निकलने के दौरान तेजस्वी ने कहा, ‘ यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह है, लोगों का प्यार महागठबंधन को मिल रहा है। जिससे बेचैनी NDA के लोगों को हो रही है। हमने पहले भी कहा था NDA का मतलब ‘नहीं देंगे अधिकार’।’

प्रियंका गांधी भाई राहुल के साथ मां जानकी मंदिर में करेंगी पूजा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बिहार के सीतामढ़ी में भगवान राम की अर्धांगिनी जानकी मंदिर में माथा टेकने पहुच रही हैं. प्रियंका गांधी 27 अगस्त को सीतामढ़ी में राहुल के साथ मां जानकी के मंदिर में पूजन-अर्चना करेंगी. वोटर अधिकार यात्रा के नौंवे दिन के ब्रेक के बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होने जा रही है.

17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई ये यात्रा 1 सितंबर को पटना में खत्म होगी. 16 दिनों में यह यात्रा 20 से अधिक जिलों को कवर करेगी. लेकिन प्रियंका ने खासतौर पर 26-27 अगस्त को ही चुना. दरअसल, प्रियंका सीतामढ़ी में मां जानकी के मंदिर में दर्शन करना चाहती थीं.

दरअसल, पहले गांधी परिवार पर राम मंदिर ना जाने के तमाम आरोप लगे. हालांकि, कांग्रेस ने साफ किया. चारों शंकराचार्य अधूरी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से इंकार किया था और वो सनातन धर्म के शंकराचार्य पर पूरा विश्वास रखते है. वैसे कांग्रेस कहती आई है कि राम जन्मभूमि का ताला खुलवाने की बात हो या मंदिर के शिलान्यास की बात हो दोनों हमारे नेता राजीव गांधी ने किया.

कांग्रेस प्रभारी बोले- वोट चोरी के कारण BJP जीती
कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने कहा, ‘जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के साथ है। अगर वोट चोरी न होती, तो प्रधानमंत्री मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनते। हमने सबूत दिखाए हैं कि वोट चोरी के कारण ही भाजपा के उम्मीदवार हर निर्वाचन क्षेत्र में जीते हैं। यही कारण है कि हम वोट चोर – गद्दी चोर कहते हैं। आने वाले दिनों में अखिलेश यादव जी, झारखंड के मुख्यमंत्री, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।’

तीज और प्रियंका का चुनावी दांव

प्रियंका गांधी 26 अगस्त को सुपौल और 27 अगस्त को सीतामढ़ी में यात्रा का हिस्सा बनेंगी. सीतामढ़ी में वह जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और महिला मतदाताओं से संवाद करेंगी. कांग्रेस इसे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश बता रही है, लेकिन विपक्षी खेमे में इसको लेकर चर्चा है कि प्रियंका गांधी “तीज की धार्मिक-सामाजिक आस्था” को भुनाकर महिलाओं को प्रभावित करना चाहती हैं. खासकर इसलिए क्योंकि उत्तर बिहार का यह इलाका एनडीए का गढ़ माना जाता है और यहां की आधी आबादी यानी महिला वोटर चुनावी समीकरण बदल सकती हैं. सुपौल से मुजफ्फरपुर तक यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल होंगी.
एनडीए बनाम कांग्रेस: महिला वोटों की सियासत
नीतीश कुमार लंबे समय से महिला वोट बैंक को साधने में सफल रहे हैं. चाहे आरक्षण की नीतियां हों या साइकिल-स्कूल योजना, महिलाओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. ऐसे में कांग्रेस का यह कदम सीधे-सीधे नीतीश कुमार के कोर वोटरों पर सेंध लगाने जैसा है. पार्टी चाहती है कि तीज जैसे मौके पर प्रियंका गांधी महिलाओं के बीच अपनी छवि मजबूत करें और यह संदेश दें कि कांग्रेस भी महिला सशक्तिकरण की राजनीति में पीछे नहीं है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्यों पड़ी ED रेड ?

सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्यों पड़ी ED रेड ?

अमेरिकी रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

ट्रंप के टैरिफ बम के बाद भारतीय बाजार में मचा कोहराम, निवेशकों के डूब गए करोड़ों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend