ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वह खतरनाक रास्ते पर जा रहे……………….

UB India News by UB India News
August 24, 2025
in खास खबर
0
वह खतरनाक रास्ते पर जा रहे……………….

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश को कमजोर करने आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी बहुत खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं. जॉर्ज सोरोस का कहना है कि भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए एक ट्रिलियन डॉलर रखे गए हैं. कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और कई वामपंथी संगठनों में बैठी भारत-विरोधी खालिस्तानी ताकतें देश के खिलाफ काम करने की साजिश रच रही हैं. राहुल गांधी और कांग्रेस उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं और देश को कमजोर कर रहे हैं. यह बेहद चिंताजनक है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोई भी देश को अस्थिर नहीं कर सकता.”
किरेन रिजिजू यहीं नहीं रुके. उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर कांग्रेस के हमले को लेकर भी पार्टी को घेरा. उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती, तो वो और भारत विरोधी ताकतें मिलकर सरकार और संस्थाओं पर हमले शुरू कर देती हैं… ताकि जनता का इस देश की संस्थाओं से विश्वास उठ जाए… वो बार-बार कहते रहे हैं कि न्यायपालिका और चुनाव आयोग बिक चुके हैं, उन्हें कमज़ोर करने के लिए… जब वो देश और सरकार की विश्वसनीयता कमज़ोर करने की साज़िश करते हैं, तो उसका नतीजा आंदोलन के रूप में निकलता है… वो वामपंथी मानसिकता से काम कर रहे हैं…राहुल गांधी से पहले कई कांग्रेस नेता थे, लेकिन देश को कमज़ोर करने का काम उन्होंने नहीं किया…”
संसद सत्र को सही से नहीं चलने देने के लिए भी किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और विपक्ष को आड़े हाथ लिया. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “मेरा गला भी बैठ गया देखो. विपक्ष को चिल्ला चिल्ला कर मैं विरोध करता हूं कि बहस होने दीजिए… अगर संसद नहीं चलेगी, तो नुकसान विपक्ष का होगा. सरकार राष्ट्रहित में विधेयक पारित करेगी. लेकिन अगर विधेयक बिना चर्चा के पारित हो जाते हैं, तो यह ठीक नहीं है. हम चर्चा में विश्वास करते हैं… नुकसान उनका है जिन्हें सवाल पूछने हैं.”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि वे चर्चा में शामिल हों. कांग्रेस में कई ऐसे सदस्य हैं जो अच्छा बोल सकते हैं और ज्ञानी भी हैं. अगर मैं किसी का नाम लूंगा तो उन्हें दिक्कत होगी… अगर राहुल गांधी बोल नहीं सकते या उन्हें बोलना नहीं आता, तो इसका मतलब ये नहीं कि दूसरों को भी बोलने न दिया जाए. कई लोग हैं ना… जो बोल सकते हैं… उन्हें बोलने दो.”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

बाजार के लिए शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन काफी अहम..................

चीन से मुकाबले के लिए भारत जैसा दोस्त…………….

चीन से मुकाबले के लिए भारत जैसा दोस्त................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend