ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू ने 20 साल पुरानी तस्वीर दिखाकर राजद-कांग्रेस पर बोला हमला

UB India News by UB India News
August 18, 2025
in पटना, बिहार
0
जदयू ने 20 साल पुरानी तस्वीर दिखाकर राजद-कांग्रेस पर बोला हमला

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा को लेकर सियासी घमासान जारी है। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने 20 साल पुरानी एक तस्वीर साझा की। इसमें सीएम नीतीश कुमार के साथ वह नाव पर बैठे दिख रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि फरवरी 2005 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने जब जंगलराज के संस्थापक राजद और कांग्रेस को बहुमत से दूर कर दिया, तब कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जनादेश का गला घोंट कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। तत्कालीन राष्ट्रपति कलाम साहब रूस में थे; उनसे फैक्स के जरिए आदेश पर हस्ताक्षर कराया गया। बिहार की जनता द्वारा चुने गये विधायकों को शपथ तक नहीं लेने दिया गया और विधानसभा को भंग कर दिया गया। इससे वे भूतपूर्व की बजाय ‘अभूतपूर्व’ विधायक हो गये।

नीतीश कुमार ने ‘न्याय यात्रा’ निकाली थी
कांग्रेस द्वारा जनादेश की हत्या के खिलाफ नीतीश कुमार ने राज्य में ‘न्याय यात्रा’ निकाली और जनता-जनार्दन ने न्याय कर दिया। नवंबर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बड़े बहुमत के साथ NDA की सरकार बनी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी राष्ट्रपति शासन लागू करने को ‘असंवैधानिक कदम’ करार दिया। लेकिन, तब तक नवंबर 2005 के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, इसलिए फरवरी 2005 के जनादेश को बहाल नहीं किया गया।
तब नाव ही एकमात्र सहारा हुआ करती थी
सांसद संजय झा ने कहा कि आपको बता दें कि ‘न्याय यात्रा’ की यह तस्वीर जुलाई 2005 की है और हमलोग सीतामढ़ी जिले की सीमा पर स्थित औराई जा रहे हैं। तब बिहार के हज़ारों गांवों में बरसात के दिनों में जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा हुआ करती थी। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार द्वारा पिछले 20 वर्षों में राज्यभर में बड़े पैमाने पर सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराये जाने से अब वहां सालोभर लोग वाहन से पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ढांचागत बदलाव आजादी के छह दशक बाद तक विकास से वंचित रहे गांवों तक उम्मीद की रोशनी पहुंचाने का प्रतीक है। मुझे विश्वास है, बिहार के लोग किसी के झांसे में आकर इस रोशनी को फिर से मद्धिम पड़ने नहीं देंगे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
यह मौसेरे भाई हैं, एक देश तो दूसरे बिहार को लूटने वाले हैं……….

यह मौसेरे भाई हैं, एक देश तो दूसरे बिहार को लूटने वाले हैं..........

पीएम मोदी को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया फोन कॉल, अलास्का में ट्रंप से हुई मुलाकात के बारे में बताया

पीएम मोदी को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया फोन कॉल, अलास्का में ट्रंप से हुई मुलाकात के बारे में बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend