ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी

UB India News by UB India News
August 18, 2025
in पटना, बिहार
0
चुनाव आयोग ने RJD सांसद मनोज झा के ट्वीट को भ्रामक बताया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हटाए गए 65 लाख वोटरों का विवरण पब्लिक डोमेन में जारी कर दिया है। 01 अगस्त को जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के ड्राफ्ट में यह नाम नहीं थे, जिनके कारण विपक्षी दल चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे थे। रविवार से बिहार में इसी मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले थे। जिस दिन यह यात्रा शुरू हुई, उसी दिन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने संवाददाता सम्मेलन में वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। अब अगले दिन सुबह-सुबह सभी 65 लाख वोटरों की सूची जारी कर दी गई है।

देखिए, कैसे देखें हटे मतदाता अपना लिंक
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण में डिलीट हुए वोटरों की सूची बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी कराई है, जैसे वोटर लिस्ट और बाकी जानकारी जारी की गई थी। बिहार चुनाव से पहले विपक्षी दल इस मुद्दे पर हंगामा करते रहे थे और सोमवार को सुबह ही इस हंगामे को शांत करने के लिए आयोग ने यह बड़ा कदम उठा लिया। इसके बाद अब देखना है कि इन 65 लाख में से कितने लोग आपत्ति के लिए सामने आते हैं, क्योंकि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया इस सूची के जारी होने के पहले से चल रही थी। फिलहाल सूची देखने के लिए यह लिंक पेस्ट करें- https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html

देखें कि इस लिंक से आखिर निकाला क्या जाएगा?
भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर बिहार के इन 65 लाख वोटरों की सूची जारी की गई है। शीर्षक है- “मतदाताओं की सूची, जिनके नाम 2025 तक बिहार मतदाता सूची में थे, लेकिन 01.08.2025 की ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं हैं।” इसका लिंक https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html है। जब इस लिंक पर आगे बढ़ेंगे तो दो विकल्प आता है। पहला विकल्प वोटर कार्ड नंबर (EPIC) डालकर देखने का और दूसरा विधानसभा और भाग संख्या अनुसार सूची डाउनलोड करने का। इपिक डालकर खोजने पर किसी एक वोटर की अपडेट जानकारी दिखेगी। जबकि, दूसरे विकल्प से जाने पर बूथ के वोटरों की सूची मिलेगी।

RELATED POSTS

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

बांकीपुर उपचुनाव: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को घर-घर जागरूकता अभियान

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक तस्वीर ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। औरंगाबाद से...

बांकीपुर उपचुनाव: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को घर-घर जागरूकता अभियान

बांकीपुर उपचुनाव: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को घर-घर जागरूकता अभियान

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार घर-घर तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बूथ लेवल...

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के 211 प्रखंडों में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में बुधवार से पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

Next Post
हटे 65 लाख वोटरों की सूची किसके काम की?

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी विपक्ष !

G20 में भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा:मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने पर भी बातचीत

चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को आएंगे भारत, सीमा मुद्दे पर होगी चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend