ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मतदाता पुनरीक्षण पर वोटरों को क्या बताने आ रहे राहुल गांधी?

UB India News by UB India News
August 17, 2025
in पटना, बिहार
0
राहुल गाँधी के बिहार यात्रा के सियासी मायने………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार चुनाव को देखते हुए आज इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा दिन है। कारण है गठबंधन के सबसे बड़े नेता का बिहार आना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज दोपहर से वोट अधिकार यात्रा की शुरू करने जा रहे हैं। रोहतास के डेहरी ऑन सोन से वह मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। वह भी 16 दिन बिहार में रहेंगे। 24 जिलों में करीब 1300 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इन जिलों में 118 विधानसभा आते हैं। इसलिए राहुल गांधी की यह यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है।

एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है
इधर, बिहार आने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की जानकारी साझा की और लोगों से इसपर जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। 16 दिन 20 से अधिक जिले में 1,300 से किलोमीटर की यह यात्रा होगी। उन्होंने यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए।

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भारत के संविधान को अगर मजबूत करना है
कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि यात्रा की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी दल के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि राहुल गांधी देश में वोट को मजबूत करने निकले हैं। वह भारत के संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं को मजबूत करने बिहार आ रहे हैं। वह जनता की अदालत में पहुंचेंगे तथा लोगों को बताएंगे कि भारत के संविधान को अगर मजबूत करना है, तो यहां के मतदाता को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ और “वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई” को एक जन आंदोलन बनाने के लिए की जा रही है।

जानिए, कौन सी तरीख को किस-किस जिले में रहेंगे राहुल गांधी

  • 17 अगस्त – रोहतास
  • 18 अगस्त- औरंगाबाद, गया
  • 19 अगस्त- नवादा, नालंदा, शेखपुरा
  • 21 अगस्त- लखीसराय, मुंगेर
  • 22 अगस्त- भागलपुर
  • 23 अगस्त- कटिहार
  • 24 अगस्त- पूर्णिया, अररिया
  • 26 अगस्त- सुपौल, मधुबनी
  • 27 अगस्त- दरभंगा, मुजफ्फरपुर
  • 28 अगस्त-  सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण
  • 29 अगस्त- पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान
  • 30 अगस्त- सारण, आरा
  • एक सितंबर- पटना

16 दिन, 20 जिले और 1300 किमी की यात्रा

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में 16 दिन में 20 जिलों में कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार – ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है। संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
क्या सारे दाव उल्टे पड़ रहे है ?

राहुल के 'जोर' से क्या बिहार में बदलेगी कांग्रेस की सियासी तकदीर?

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर NDA का हमला

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर NDA का हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend