ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब नई तैयारी! क्या करने जा रहा भारत

UB India News by UB India News
August 13, 2025
in खास खबर, सेना
0
दुनिया भर के आसमान में दहाड़ेगा ‘तेजस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेजस Mk1A फाइटर जेट के लिए भारत को अमेरिका के जनरल इलेक्ट्रिक (GE) से दो इंजन मिले हैं. हालांकि इन इंजनों के मिलने में सालभर से ज्यादा की देरी हुई है और तीसरा इंजन इसी महीने मिल जाएगा.

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जनरल इलेक्ट्रिक अक्टूबर के बाद हर महीने दो इंजन देगा. इससे पहले यह खबरें आ रही थीं कि भारत अमेरिका से रक्षा सौदा रोक सकता है. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के वायुसैनिक ठिकानों को तबाह करने वाले भारतीय वायुसेना के जंगी बेड़े में तेजस के शामिल होने से भारत की रक्षा क्षमता में काफी इजाफा होगा.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

तेजस विमानों के इंजन को लेकर चल रही बात

रिपोर्ट के अनुसार 99 इंजनों के शुरुआती ऑर्डर के लिए बात चल रही है. इसके अलावा 97 और तेजस Mk1A विमानों के लिए भी बात हो रही है. रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार F-404 इंजन के फॉलो-अप ऑर्डर का सौदा लगभग पूरा हो गया है. यह अगस्त के अंत तक हो सकता है. भारत में बनने वाले AMCA और तेजस Mk2 विमानों के लिए अमेरिका से F414 इंजन खरीदने पर भी बात चल रही है. F414 इंजन पर भी बातचीत चल रही है और तकनीकी बातें पूरी हो चुकी हैं. सूत्रों के अनुसार इसे पूरा होने में कुछ महीने लग सकते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को कई मिलियन डॉलर का नुकसान
रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी वायुसेना को करीब 4,500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. पाकिस्तान के एफ-16 ब्लॉक 52 फाइटर जेट के 4 लड़ाकू विमान भी नष्ट हुए, इससे कुल करीब 350 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. यहां तक कि पाकिस्तान की बेहद ताकतवर मानी जाने वाली शाहीन क्लास की 2 मिसाइलें भी तबाह होने का भी दावा किया गया. इससे पाकिस्तान को 8 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ.

रॉयटर्स की ख़बर का सरकारी सूत्रों ने किया खंडन   
सरकारी सूत्रों ने रॉयटर्स की उस खबर को गलत बताया है, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप द्वारा टैरिफ 50 प्रतिशत बढ़ाने के बाद भारत अमेरिका से हथियार और विमान खरीदना रोक सकता है. सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह खबर झूठी और मनगढ़ंत है. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन, डीसी के साथ रक्षा सौदे रद्द करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है. रक्षा खरीद पहले की तरह ही चल रही है. अमेरिका की एक टीम अगले महीने भारत में रक्षा खरीद पर बातचीत करने आएगी. MoD के सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना के लिए अमेरिका से 6 और P 8I विमान खरीदने पर बातचीत चल रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
चीन का बड़ा पलटवार, चिकन-मक्का समेत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 15% तक अतिरिक्त टैरिफ

सबसे बड़े दुश्मन पर सुपरपावर क्यों मेहरबान

मोदी-जयशंकर की जोड़ी की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा , कैसे कतर की मुशीबत से पायेगे पार …….

पीएम मोदी से अचानक मिलने साउथ ब्लॉक पहुंचे एस जयशंकर ,मीटिंग में रहे मौजूद तरनजीत सिंह संधू, क्या होने वाला है कुछ बड़ा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend