ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा की तारीख क्यों बदली?

UB India News by UB India News
August 5, 2025
in पटना, बिहार
0
राहुल गांधी आज पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव अलायंस (INDIA Bloc) यानी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रही है। गठबंधन की राजनीति में दलों को बहुत समझौते करने होते हैं। हर पार्टी का अपना एजेंडा, अपने सिद्धांत होते हैं और इनके बीच तारतम्य बनाए रखना आसान नहीं होता। किसी एक पार्टी का प्रभाव समूचे गठबंधन को फायदा पहुंचा सकता है, तो किसी एक पार्टी की बदनामी सभी सहयोगी दलों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। भले ही कांग्रेस एक बड़े गठबंधन का नेतृत्व कर रही है लेकिन वह अपने सिद्धांतों, मान्यताओं को खुद तक सीमित रखने के लिए विवश है। वह बीजेपी की तरह सहयोगी दलों को आंखें नहीं दिखा सकती।

बिहार में अब तक के संकेत यही हैं कि इंडिया गठबंधन के प्रमुख सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कांग्रेस को आरजेडी के ही कारण भारी दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस और आरजेडी, दोनों ने ही केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

चुनाव आयोग को घेरने वाले तेजस्वी यादव खुद आरोप से घिरे

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर राज्य के 65 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाने पर आपत्ति दर्ज कराई। यहां तक कि उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका ही नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। जब चुनाव आयोग ने उन्हें जवाब दिया कि उनका नाम दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों की लिस्ट में है, तो उनके पास कोई सटीक जवाब नहीं था। इसके बाद दो-दो वोटर कार्ड बनवाने के आरोप में उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है। उनको निर्वाचन विभाग से नोटिस भी मिला है।

इस घटनाक्रम से आरजेडी को तो नुकसान हुआ ही है, कांग्रेस को भी इसका खामियाजा झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में 10 अगस्त को तेजस्वी यादव के साथ ‘वोट अधिकार यात्रा’ निकालने वाले थे, लेकिन वोट के अधिकार का दुरुपयोग करने का इल्जाम कांग्रेस के ही सहयोगी दल आरजेडी पर लग गया। अब सवाल है कि राहुल गांधी आम लोगों के सामने वोट के अधिकार की बात कैसे करें? मजबूरन उनको यह यात्रा स्थगित करनी पड़ी है।

क्या अब राहुल के साथ तेजस्वी करेंगे वोट के अधिकार की बात?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बिहार में यात्रा अब 17 अगस्त को सासाराम से शुरू होगी। सासाराम रोहतास जिले में है। हालांकि इस यात्रा का नाम पूर्ववत ‘वोट अधिकार यात्रा’ ही रहेगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल तो बिहार के विधानसभा चुनावों के लिए माहौल बनाना ही इसका उद्देश्य समझ में आ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा में पहले दिन ही शामिल होंगे। कई चरणों में होने वाली इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। राहुल गांधी यदि मतदाताओं के अधिकारों के मुद्दे को लेकर यह यात्रा करेंगे तो क्या तेजस्वी यादव भी उसमें शामिल होंगे? यह एक सवाल है, जिसका उत्तर कांग्रेस को ढूंढना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से मची बड़ी तबाही, अबतक 10 की मौत, 40 से ज्यादा लापता

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से मची बड़ी तबाही, अबतक 10 की मौत, 40 से ज्यादा लापता

बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend