ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष थमने के आसार, दोनों देशों के नेता मलेशिया में करेंगे बात

UB India News by UB India News
July 29, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष थमने के आसार, दोनों देशों के नेता मलेशिया में करेंगे बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष थम सकता है। दोनों देशों के नेता संघर्ष समाप्त करने के लिए मलेशिया में बैठक करेंगे। थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है। थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों के बीच सीमा पर पिछले पांच दिनों से संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है साथ ही 1.68 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

कब होगी वार्ता?

थाईलैंड प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता जिरायु हुआंगसाप ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर सोमवार को आयोजित होने वाली वार्ता में शामिल होंगे। जिरायु ने कहा कि फुमथाम के कंबोडियाई समकक्ष हुन मानेट भी वार्ता में शामिल होंगे, हालांकि कंबोडियाई अधिकारियों ने इसकी तत्काल पुष्टि नहीं की है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

ऐसे शुरू हुआ संघर्ष

थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर बीते सप्ताह एक सुरंग में हुए विस्फोट में पांच थाई सैनिकों के घायल होने के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया था कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बात की है और सुझाव दिया कि यदि संघर्ष जारी रहा तो वह किसी भी देश के साथ व्यापार समझौतों पर आगे नहीं बढ़ेंगे। बाद में उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष संघर्ष विराम पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं।

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के बीच विस्थापित हुए लोग

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के बीच विस्थापित हुए लोग

क्या बोले कंबोडिया के प्रधानमंत्री?

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने रविवार को कहा था कि उनका देश “तत्काल और बिना शर्त युद्ध विराम” पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा था कि ट्रंप ने उन्हें बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की फुमथाम के साथ बातचीत के बाद थाईलैंड भी हमले रोकने पर सहमत हो गया है। कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद, दोनों देशों की विवादित सीमा के कुछ हिस्सों में रविवार को भी संघर्ष जारी रहा। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिविधियां जारी हैं और आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
पटना में 10 घंटे से लगातार बारिश से शहर के कई इलाकें डूबे ,ट्रैक पर ट्रेनें रुकीं, रोड पर गाड़ियां फंसी………….

पटना में 10 घंटे से लगातार बारिश से शहर के कई इलाकें डूबे ,ट्रैक पर ट्रेनें रुकीं, रोड पर गाड़ियां फंसी.............

स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

बजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 260 अंक टूटा, निफ्टी 24,800 के नीचे फिसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend