ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तुम्हारी पैंट गीली हो जाएगी…हाथापाई की नौबत आई

UB India News by UB India News
July 24, 2025
in पटना, विधानमंडल
0
तुम्हारी पैंट गीली हो जाएगी…हाथापाई की नौबत आई

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान SIR के मुद्दे पर बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के मुद्दे पर हंगामा जारी है. वहीं इसी बीच गुरुवार को सदन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच हुई बहस के बाद RJD और BJP विधायकों के बीच हाथापाई हो गई. इस दौरान बवाल को रोकने के लिए मार्शल्स को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा. सदन की कार्रवाई के बाद भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता बेल में डटे हुए हैं. मार्शल्स और कई विधायक एक-दूसरे को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें, बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच पेपर लीक के मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में पेपर लीक हुआ है, जबकि सम्राट चौधरी ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि ऐसा कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर चला, जिससे सदन का माहौल गरमा गया. इसके बाद दोनों के बीच नोंकझोंक बढ़ गयी और बीजेपी-आरजेडी के विधायकों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गयी.
बिहार विधानसभा में आज भाजपा विधायक और मुख्य सचेतक जनक सिंह की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर की गई टिप्पणी के बाद भारी हंगामा देखने को मिला. जनक सिंह के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा, “जोर से मत बोलिए, पतलून गीली हो जाएगी.” इस टिप्पणी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव को इतना बढ़ा दिया कि दोनों पक्षों के सदस्य आमने-सामने आ गए और हाथापाई की नौबत आ गई. बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. यह घटना विधानसभा के अंदर बढ़ते राजनीतिक गतिरोध और कड़वाहट को उजागर करती है.

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर जमकर भड़ास निकाली. दोपहर 2 बजे के बाद शुरू हुई कार्यवाही के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आए तो बहुत अच्छा लगा. उन्होंने (पीएम) कहा कि रेलवे का इंजन अब बिहार में बन रहा है विदेश जाएगा, तो रेलवे का कारखाना कौन लाया बिहार में लालू यादव ही न लाए? लालू यादव ने ही न रेलवे पहिया का कारखाना लाया? प्रधानमंत्री के मुंह से लालू यादव की तारीफ क्यों नहीं निकली?

तेजस्वी यादव सदन में बहुत कुछ कह रहे थे. इस बीच बीजेपी विधायक और पार्टी के मुख्य सचेतक जनक सिंह ने तेजस्वी यादव पर टिप्पणी की जिस पर वे भड़क गए. तेजस्वी यादव ने कहा कि ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा. इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तेजस्वी पर भड़के. उन्होंने कहा जिसका बाप अपराधी हो बिहार का वो क्या बोलेगा? भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी बीजेपी, जेडीयू और आरजेडी के विधायक सदन में भिड़ गए. मार्शलों ने रोका. सत्ता पक्ष और विपक्ष में हाथापाई की नौबत आ गई.

‘एनडीए मतलब नेशनल दामाद आयोग’

सदन स्थगित होने से पहले तेजस्वी यादव ने एनडीए का मतलब नेशनल दामाद आयोग कहते हुए कहा कि चिराग पासवान के जीजा हो गए, मांझी के दामाद हो गए, अशोक चौधरी के दामाद हो गए वो तो आरएसएस कोटा से गए हैं, प्रधानमंत्री को अब परिवारवाद नहीं दिख रहा है? बिहार की जनता जानना चाहती है कि आने वाले समय में और कौन कौन सा कोटा होगा? नेशनल दामाद आयोग बोला जाए कि नहीं बोला जाए? यही एनडीए की परिभाषा है.

एसआईआर को लेकर तेजस्वी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में है. लोगों के पास वह सब दस्तावेज नहीं जो मांगे जा रहे. बीएलओ बस खानापूर्ति कर रहे. 25 दिन में 99% सत्यापन का काम हो जाएगा बस यह दिखाने की कोशिश है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, असली वोटर अपना नाम फिर से जुड़वा सकते हैं

एनडीए शासन में हुईं 65,000 हत्याएं :तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव करेंगे चुनाव बहिष्कार.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend