ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पिताजी ही बनेंगे मुख्‍यमंत्री, जन्‍मदिन पर रुद्राभिषेक के बाद बोले सीएम नीतीश के बेटे निशांत

UB India News by UB India News
July 20, 2025
in जदयू, पटना
0
पिताजी ही बनेंगे मुख्‍यमंत्री, जन्‍मदिन पर रुद्राभिषेक के बाद बोले सीएम नीतीश के बेटे निशांत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने रविवार को कहा कि उनके पिता ही एक बार फिर प्रदेश के सीएम बनेंगे. रविवार को अपने जन्मदिन पर पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने रुद्राभिषेक किया और भगवान से आशीर्वाद भी मांगा. इस मौके पर उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा, ‘पहले यह पूजा मां करवाती थी और दरिद्र भोजन करवाती थी, अब पिताजी करवाते हैं.’ रुद्राभिषेक के बाद पत्रकारों से बातचीत में निशांत ने दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग अच्छे बहुमत से जीतेंगे और एनडीए की सरकार बनेगी, यह मेरा विश्वास है.

‘पिताजी ने काम किया, उसका फल जरूर मिलेगा’ 

निशांत ने कहा, ‘प्रदेशवासियों को विश्वास है कि पिताजी ने जो 20 साल में काम किया है, उसका फल वे जरूर देंगे.’ उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की, ‘अब चुनाव नजदीक है. फिर से एनडीए को विजयी बनाएं और पिताजी को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं. उन्होंने रोजगार और नौकरी सहित कई विकास योजनाओं को भी गिनवाया.

RELATED POSTS

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

इस बीच, जदयू कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें बड़े अक्षरों में लिखा गया है ‘बिहार की मांग सुन लिए निशांत…बहुत-बहुत धन्यवाद.’ इस पोस्टर में नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीर भी लगाई गई है.

इस पोस्टर के सामने आने के बाद एक बार फिर से निशांत के राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है.  हालांकि, निशांत ने खुद के राजनीति में आने के सवालों का जवाब नहीं दिया.

निशांत के राजनीति में पदार्पण की चर्चा तेज 

जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर गौर करें तो निशांत कुमार की तस्वीर को प्रमुखता से छापा गया. उन्हें एक प्रभावी नेता के तौर पर दिखाया गया. जदयू या फिर पार्टी के किसी भी नेता की ओर से इसे लेकर आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया है. लेकिन, निशांत कुमार के जन्मदिन और जदयू कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर से सियासी हलचल तेज हो गई है.

दरअसल, लंबे समय से निशांत के राजनीति में आने और इस साल होने वाले चुनाव में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा है. निशांत भी एनडीए को विजयी बनाने और फिर से पिताजी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते रहे हैं, लेकिन राजनीति में आने को लेकर चुप्पी साधे रखी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू होगी ‘हाफ-डे’ व्यवस्था, अगले सप्ताह लग सकती है मुहर

by UB India News
August 3, 2026
0

राज्य के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ-डे लागू करने निर्णय पर अगले सप्ताह मुहर लग सकती है। हाल ही...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 3, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

Next Post
डी के शिवकुमार के मुकाबले सिद्धारमैया का पलड़ा इसलिए है भारी..खुल गया राज

कर्नाटक में कांग्रेस की कलह फिर आई सामने

लालू स्‍वामी, राहुल चाकर! बिहार बीजेपी का ये कैसा तंज?

लालू स्‍वामी, राहुल चाकर! बिहार बीजेपी का ये कैसा तंज?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend