ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अवधेश मंडल पर अपहरण और हत्या के प्रयास का आरोप………..

UB India News by UB India News
July 4, 2025
in पूर्णिया, राजद
0
अवधेश मंडल पर अपहरण और हत्या के प्रयास का आरोप………..

RELATED POSTS

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

रिशुश्री महाघोटाले पर तेजस्वी के 20 सवाल……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
पटना के पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पति, पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल पर फिर से गंभीर आरोप लगे हैं. भवानीपुर थाना क्षेत्र के कुशहा निवासी बल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल ने आरोप लगाया कि अवधेश मंडल ने अपने आदमियों के जरिए पहले उसका अपहरण करवाया, फिर अपने घर ले जाकर दबिया से उसके सिर पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. भोला मंडल का दावा है कि अवधेश मंडल उसकी हत्या करना चाहते थे. इस संबंध में भोला मंडल ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

भोला मंडल ने बताया कि कल शाम 3:00 बजे वह भवानीपुर बाजार जा रहा था, तभी एक एक्सयूवी गाड़ी से कुछ हथियारबंद अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया और अवधेश मंडल के घर ले गए. वहां अवधेश मंडल ने गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर दबिया से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की. भोला मंडल ने कहा कि पांच साल पहले भी अवधेश मंडल ने उस पर जानलेवा हमला किया था.

पिछले महीने ही जेल से बाहर आए हैं अवधेश मंडल

वहीं, इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर अवधेश मंडल ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं और उन्हें राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है. घटना के बारे में रुपौली विधायक शंकर सिंह की पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुनीता सिंह ने कहा कि अवधेश मंडल पिछले माह ही जेल से बाहर आए हैं और अब फिर से इलाके में दहशत फैलाना चाहते हैं.
सुनीता सिंह ने कहा कि शंकर सिंह के रहते उस क्षेत्र में अवधेश मंडल की दबंगई नहीं चलने दी जाएगी और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस मामले में धमदाहा एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी ने बताया कि भवानीपुर थाना में पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है और जांच की जा रही है. जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

by UB India News
July 4, 2026
0

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को Z कैटेगरी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

रिशुश्री महाघोटाले पर तेजस्वी के 20 सवाल……………

by UB India News
June 29, 2026
0

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कथित रिशुश्री महाघोटाला मामले को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर...

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

तेजस्वी 1 पोलो रोड आवास में शिफ्ट हुए , राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट किए जा रहे

by UB India News
June 29, 2026
0

बिहार की सियासत के केंद्र रहे 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने की अंतिम समय-सीमा आज खत्म...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

by UB India News
June 25, 2026
0

बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. इस घटना...

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

राबड़ी देवी के पास सिर्फ एक हफ्ते का मौका !

by UB India News
June 25, 2026
0

लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को एक हफ्ते के अंदर आवास खाली करने का...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार 29 मई को पटना पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी …………

पीएम मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी में करेंगे जनसभा ! .........

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज मांगे जा रहे?

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज मांगे जा रहे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend