ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर ऐतराज क्यों ?

UB India News by UB India News
June 27, 2025
in TAZA KHABR, पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
गया और औरंगाबाद पर मतदान की गति कम, जमुई में तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने शुक्रवार को कांग्रेस की तरफ से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कराए जाने का विरोध करने की निंदा की। उन्होंने बातचीत में कहा कि अगर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करके फर्जी और गलत मतदाताओं को हटाया जा रहा है, तो इससे कांग्रेस को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार इस तरह से वोटर लिस्ट में किसी भी गड़बड़ी का पता लगा उसे हटाया जा सकेगा।

‘वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर ऐतराज क्यों?’
उन्होंने कहा, ‘जो राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं, उनसे मैं यही पूछना चाहूंगा कि क्या आप लोग फर्जी मतदाताओं के सहारे सत्ता हासिल करना चाहते हैं? फर्जी मतदाताओं को तो रोका जाएगा। इसके अलावा, जो राजनीतिक दल फर्जीवाड़ा कर रहे हैं, उन्हें भी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों को एक स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।’

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

कांग्रेस कर रही वोटर लिस्ट रिव्यू का विरोध
बिहार में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के निर्णय का विरोध किया है। कांग्रेस का कहना है कि यह प्रक्रिया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके बड़ी संख्या में मतदाताओं, खासकर गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश है।

तेजस्वी पर भी कसा तीखा तंज
मंत्री ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम लोगों के बीच में कलम बांट रहे हैं, लेकिन यह सरकार बंदूक बांट रही है। नितिन नबीन ने कहा कि जिन लोगों ने हमेशा से खुद बंदूक बांटी, ऐसे लोग मेहरबानी करके कलम की बात न ही करें, तो बेहतर रहेगा।

तेजस्वी के राज में अपराधियों को धड़ल्ले से दिया बंदूक लाइसेंस- BJP
उन्होंने कहा कि बंदूक के लाइसेंस का सत्यापन होता है। लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि तेजस्वी यादव के शासन में अपराधियों को धड़ल्ले से बंदूक बांटी गई। ऐसा करके इन लोगों ने समाज को दिगभ्रमित करने का काम किया है। लेकिन, हमारे शासनकाल में ऐसा नहीं होता है। हर चीज का सत्यापन होता है। वहीं, जनप्रतिनिधियों को एक सीमा तक ही छूट दी गई है। उन्होंने तेजप्रताप यादव के जनता दरबार लगाने के कदम पर भी तंज कसा। कहा कि जिन्हें अपने परिवार के दरबार से ही बाहर कर दिया गया है, वो भला जनता दरबार क्या ही लगाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 8, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

Next Post
अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें…

'मैं अगला लालू यादव हूं'

अयोध्या राम मंदिर की तरह बिहार सरकार बनवाएगी भव्य स्थल

अयोध्या राम मंदिर की तरह बिहार सरकार बनवाएगी भव्य स्थल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend