ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम ……………..

UB India News by UB India News
June 26, 2025
in TAZA KHABR, पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम ……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग की नौ सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम बुधवार रात पटना पहुंची. यह टीम तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आई है और राज्य में चुनावी तैयारियों की व्यापक समीक्षा कर रही है.

तैयारियों की विस्तार से होगी समीक्षा

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

गुरुवार को पटना में उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में आयोग की टीम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल एवं उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई.

बैठक में आयोग ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, लॉजिस्टिक सपोर्ट समेत कई अहम बिंदुओं पर फीडबैक लिया। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं की जानकारी भी जुटाई गई. आयोग ने यह भी जानना चाहा कि आचार संहिता लागू होने पर प्रशासन की क्या तैयारी है.

सभी प्रमंडलों के आयुक्त के साथ भी होगा बैठक 

शुक्रवार को आयोग की टीम चार समूहों में बंटकर राज्य के सभी प्रमंडलों के आयुक्त, जिलाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ प्रशिक्षण में बैठकें करेगी. इन बैठकों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर चुनाव तैयारियों की वस्तुस्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा.

तीन दिनों तक चलने वाली इन बैठकों के बाद आयोग की टीम दिल्ली लौटेगी और मुख्य चुनाव आयुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी. इसके आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त का बिहार दौरा संभावित है, जिसके बाद विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. इधर बिहार की तमाम राजनीतिक पार्टियों की तैयारी भी जोरों पर है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
बिहार चुनाव में सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स!

बिहार चुनाव में सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स!

दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में है अमित शाह,  आज पाकिस्तान गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे…………..

बिहार NDA में CM फेस पर घमासान, अमित शाह के बयान से JDU में बेचैनी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend