ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कांग्रेस का बड़ा दांव! महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज

UB India News by UB India News
June 26, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
पटना में महागठबंधन की पहली औपचारिक बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई

RELATED POSTS

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर है और महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खिंचतान तेज हो गयी है. एक ओर भाकपा ने 24 से अधिक सीटों पर दावेदारी कर तेजस्वी यादव की मुसीबत बढ़ा दी है. वहीं अब एक बार फिर कांग्रेस ने 90 सीटों पर दावेदारी पेश की है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बिहार में 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है. पार्टी ने इन सीटों को तीन श्रेणियों में बांटा है: श्रेणी ‘ए’ में 50 सीटें, श्रेणी ‘बी’ और ‘सी’ में 18-18 सीटें शामिल हैं. इसके अलावा, चार अन्य सीटों पर भी विचार चल रहा है. हालांकि माना जा रहा है कि कांग्रेस को महागठबंधन में 50 से 55 सीटें मिलने की उम्मीद है.
बिहार में सितंबर-अक्टूबर 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. कांग्रेस, जो 2020 के चुनाव में 70 सीटों पर लड़ी थी और 19 सीटें जीती थी, इस बार अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए ज्यादा सीटों पर दावा कर रही है. श्रेणी ‘ए’ में शामिल 50 सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस का मजबूत जनाधार है और जीत की संभावना अधिक है. श्रेणी ‘बी’ में 18 सीटें हैं, जहां पार्टी ने पिछले चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था. लेकिन इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. वहीं, श्रेणी ‘सी’ की 18 सीटें ऐसी हैं, जहां जीत की संभावना कम है, लेकिन पार्टी रणनीतिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है. चार अतिरिक्त सीटों पर विचार चल रहा है, जो गठबंधन की रणनीति पर निर्भर करेगा.

कांग्रेस की यह रणनीति महागठबंधन में उसकी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश का हिस्सा है. 2020 में महागठबंधन की हार का ठीकरा कांग्रेस पर फूटा था, क्योंकि उसे कई ऐसी सीटें दी गई थीं, जहां गठबंधन पहले से कमजोर था. इस बार पार्टी ऐसी सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां वह जीत हासिल कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने इन 90 सीटों के लिए सर्वे कराया है और जीत की संभावना के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी.
हालांकि, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चुनौतियां बरकरार हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 150 से अधिक सीटों पर दावा कर रहा है, जबकि भाकपा (माले) ने 40-45 और भाकपा ने 24 से अधिक सीटों की मांग की है. ऐसे में कांग्रेस की 50-55 सीटों की उम्मीद गठबंधन के भीतर जटिल समीकरण पैदा कर सकती है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को एकजुट रखने की चुनौती होगी. दूसरी ओर, एनडीए ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. नीतीश कुमार और बीजेपी की रैलियां शुरू हो चुकी हैं, और चिराग पासवान ने 225 सीटों का दावा किया है. अब यह देखना होगा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला कैसे तय होता है और क्या कांग्रेस अपनी मांग के मुताबिक सीटें हासिल कर पाएगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 11, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार...

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 11, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

Next Post
सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी

मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार को 'छोटा-मोटा राज्य' कहने पर सियासी बवाल.........

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

बिहार विधानसभा चुनाव मे कुल 8 पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend