ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका-यूरोप के साथ मुक्त व्यापार समझौता जल्द होगा, 2030 तक 172 लाख करोड़ का निर्यात लक्ष्य.

UB India News by UB India News
June 24, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
महंगाई पर मौसम भारी……..

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. ऐसा होने के बाद भारत साल 2030 तक 2,000 डॉलर (करीब 172 लाख करोड़ रुपये) के महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के करीब पहुंच जाएगा. इसके लिए हरसंभाव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्‍द ही योजना पर अमल भी पूरा हो जाएगा.
वित्‍तमंत्री ने कहा कि भारत ने पहले ही संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और चार देशों के ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) ब्लॉक के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर कर लिए हैं और ब्रिटेन के साथ बातचीत पूरी हो चुकी है. अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ बातचीत वास्तव में बेहद तेजी से जारी है और जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी. इसका फायदा भारत और यूरोप, अमेरिका तीनों ही पक्षों को होगा.

मुक्‍त व्‍यापार पर ज्‍यादा जोर
वित्‍तमंत्री ने आयात-निर्यात बैंक की ओर से आयोजित सम्‍मलेन के उद्घाटन मौके पर कहा कि भारत अब ज्‍यादातर मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर जोर दे रहा है. देश के निर्यात का उल्लेख करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि वित्तवर्ष 2024-25 में वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल निर्यात 825 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो 2023-24 की तुलना में 6 फीसदी अधिक है.

दुनिया से ज्‍यादा भारत की वृद्धि
वित्‍तमंत्री ने कहा कि जहां वैश्विक निर्यात में केवल 4 फीसदी की वृद्धि हुई, वहीं भारत के निर्यातक व्यापार मोर्चे पर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद तेजी से आगे बढ़ने और 6.3 फीसदी की वृद्धि को पार करने में सफल रहे हैं. इसका मतलब है कि भारत के निर्यात की ग्रोथ दुनिया के अन्‍य देशों के मुकाबले कहीं बेहतर रही है. वित्‍तमंत्री ने निर्यातकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उनसे आग्रह किया कि वे नवोन्मेषण पर ध्यान केंद्रित करें और अपने उत्पादों के लिए नए बाजार तलाशें.

दुनिया के लिए उम्‍मीद की किरण है भारत
वित्‍तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने बताया कि भारत की वृद्धि संभावनाएं उज्ज्वल बनी हुई हैं, जबकि विश्व अर्थव्यवस्था भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और इससे उत्पन्न चुनौतियों से परेशान हैं. वैश्विक स्तर पर तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया में उम्मीद की किरण बना हुआ है. नागराजू ने कहा कि भारत का निर्यात तमाम चुनौतियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

इन सेक्‍टर्स में ज्‍यादा तेजी
उन्होंने बताया कि दवा और रत्न एवं आभूषण क्षेत्रों से निर्यात में जुझारूपन देखने को मिल रहा है. इसमें वित्त मंत्रालय नीति, योजनाओं और वित्तीय सहायता के माध्यम से समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी वित्तीय प्रणालियां पर्याप्त पूंजी और कम एनपीए के साथ मजबूत बनी हैं. इससे भारत की वित्तीय जरूरतों को मजबूत समर्थन मिलता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

Next Post
नए उच्च स्तर पर शेयर बाजार, बजट से पहले तेजी जारी रहने के मिल रहे संकेत…..

बाजार में उतार-चढ़ाव ,दिन ने ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 1000 अंक निफ्टी में 250 अंक की गिरावट .....................

सीजफायर के बीच ईरान ने कर दी इजरायल पर मिसाइलों की बौछार

सीजफायर के बीच ईरान ने कर दी इजरायल पर मिसाइलों की बौछार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend