ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तबाही का ये मंजर बेहद खौफनाक…. अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

UB India News by UB India News
June 14, 2025
in TAZA KHABR, केंद्रीय राजनीती, दुर्घटना
0
तबाही का ये मंजर बेहद खौफनाक…. अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। मृतकों में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे। इसके अलावा प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे वाली जगह पहुंच गए हैं। कल गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया. साथ ही एयर इंडिया के विमान की दुर्घटना में घायल हुए लोगों से शुक्रवार को यहां सिविल अस्पताल में मुलाकात की. पीएम मोदी ने विमान में सवार यात्रियों में से एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की. पीएम मोदी अस्पताल के सी7 वार्ड में पहुंचे, जहां 25 घायलों का इलाज चल रहा है. उन्होंने सिविल अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत की. वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया. तबाही का मंजर दुखद है. अधिकारियों और टीम से मुलाकात की जो घटना के बाद परिश्रम कर रहे हैं. हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है.v

RELATED POSTS

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

एक अन्य पोस्ट पर पीएम मोदी ने लिखा, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं. इतने सारे लोगों की अचानक और हृदय विदारक तरीके से हुई मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, वह आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा. ओम शांति.

बता दें बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान बृहस्पतिवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. दुर्घटना में केवल विश्वास कुमार रमेश जीवित बचे, बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 3, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

Next Post
इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला ,ईरान ने इजरायल पर दागे 100 ड्रोन, मिडिल ईस्ट में हड़कंप

इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला ,ईरान ने इजरायल पर दागे 100 ड्रोन, मिडिल ईस्ट में हड़कंप

विमान हादसा-265 शव अस्पताल लाए गए, इनमें 241 विमान सवार, DNA सैंपलिंग शुरू ,ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर मिला……

विमान हादसा-265 शव अस्पताल लाए गए, इनमें 241 विमान सवार, DNA सैंपलिंग शुरू ,ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर मिला......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend