ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘सेना ने अदम्य साहस के साथ आतंकियों को मिट्टी में मिलाया’, ऑपरेशन पर BJP का पहला बयान

UB India News by UB India News
May 13, 2025
in खास खबर
0
‘सेना ने अदम्य साहस के साथ आतंकियों को मिट्टी में मिलाया’, ऑपरेशन पर BJP का पहला बयान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भारतीय सशस्त्र बलों को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि सेना अदम्य साहस दिखाया। सेना ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया। सांसद संबित पात्रा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा, ‘आज भाजपा, उसके कार्यकर्ता और देश के नागरिक सुरक्षाबलों का धन्यवाद करते हैं जिनकी वजह से ऑपरेशन सिंदूर सफल हो पाया है।’

उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि हम 26 लोगों की मौत का बदला लेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि बदला दुश्मन की कल्पना से परे होगा और ऐसा ही हुआ। उन्होंने यह भी कहा था कि मिट्टी में मिलाएंगे और घुस के मारेंगे, हमने वही किया। प्रधानमंत्री मोदी के फैसले और हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी ने सुनिश्चित किया कि आतंकी ठिकाने मलबे में तब्दील हो जाएं। 22 अप्रैल से 7 मई तक देश में तनाव का माहौल था, तत्काल कार्रवाई की मांग थी। अतीत में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान को अंदाजा नहीं था कि उस पर कब हमला होगा।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

ऑपरेशन सिंदूर 100 फीसदी सफल
भाजपा सांसद ने कहा कि पूरा भारत ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानता है। तीनों डीजीएमओ ने रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए तथ्य सामने रखे। संबित पात्रा ने कहा, ‘भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। आज भारतीय जनता पार्टी और उसके सभी कार्यकर्ता भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना और उन सभी वीर जवानों का आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी बदौलत ऑपरेशन सिंदूर सफल हो पाया है। सही मायनों में देखा जाए तो आज पूरा भारत ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानता है। कल तीनों डीजीएमओ ने देश को संबोधित किया और सभी तथ्य हमारे सामने रखे।’

‘भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा’
संबित पात्रा ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी ढेर किए गए। हमने जवाबी कार्रवाई में 11 एयरबेस को निशाना बनाया। 50 पाकिस्तान जवान भी मारे गए। उन्होंने कहा कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान के तमाम नेता शामिल हुए। जिससे साबित होता है कि पाकिस्तान में आतंकवाद और आतंकियों को बढ़ावा देने वाले एक साथ काम करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर से हमने बताया दिया कि भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा।

पहली बार किसी परमाणु ताकत पर पलटवार किया गया’
उन्होंने यह भी कहा कि एक बात यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह पहली बार है कि किसी परमाणु ताकत पर पलटवार किया गया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। हमने दुश्मन को यह बताया है कि हमारे लिए कुछ भी दूर नहीं है। हमारी सेना पाकिस्तान में पंजाब तक आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से 7 मई को किए गए सटीक हमलों में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नौ बड़े आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। नौ आतंकी शिविरों में से पांच पीओके में और अन्य चार पाकिस्तान में स्थित थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
भारतीय सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश- “हम जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं”

भारतीय सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश- "हम जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं"

चीन का बड़ा पलटवार, चिकन-मक्का समेत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 15% तक अतिरिक्त टैरिफ

अमेरिका-चीन में बनी बात, व्यापार युद्ध हुआ शांत- 90 दिनों के लिए 115% टैरिफ करेंगे कम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend